
IPL Match Today: IPL 2026 का आज का दिन फैंस के लिए फुल पैसा वसूल रहने वाला है। रविवार, 17 मई को डबल हेडर में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच धर्मशाला में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा, जबकि शाम को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। प्लेऑफ की रेस अब बेहद दिलचस्प हो चुकी है, इसलिए आज का हर मैच पॉइंट्स टेबल का पूरा खेल बदल सकता है।
दोपहर वाला मुकाबला 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और RCB के बीच खेला जाएगा। RCB इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। दूसरी तरफ पंजाब लगातार हार से परेशान है और अब टीम के लिए हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है। सबकी नजरें एक बार फिर विराट कोहली पर रहेंगी। विराट पिछले मैच में शानदार शतक लगाकर आए हैं और इस सीजन में लगातार रन बना रहे हैं। अगर उनका बल्ला आज फिर चला तो धर्मशाला में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights
समय: दोपहर 3:30 बजे
मैदान: HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट
इस सीजन धर्मशाला में खेले गए दोनों मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं। यहां 200+ स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा रहा। सबसे खास बात ये है कि दोनों मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते थे। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। बल्लेबाजों को यहां अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड का फायदा मिलेगा।
विराट कोहली
भुवनेश्वर कुमार
श्रेयस अय्यर
युजवेंद्र चहल
कुल मैच: 37
पंजाब जीता: 18
RCB जीती: 19
शाम वाला मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच सिर्फ दो टीमों का मुकाबला नहीं, बल्कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और मिशेल स्टार्क की टक्कर भी माना जा रहा है। 15 साल के वैभव इस सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 11 मैचों में 40 छक्के उड़ाए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि स्टार्क जैसी तेज गेंदबाजी के सामने वो कैसा खेल दिखाते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। हार मिली तो टीम लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है। दूसरी तरफ राजस्थान भी लगातार दो हार के बाद दबाव में है। यानी दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला सीजन बचाने वाला मैच बन चुका है।
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच इस सीजन काफी अलग नजर आई है। कहीं 500 से ज्यादा रन बने, तो कहीं पूरी टीम 100 रन भी नहीं बना पाई। यानी आज का मैच पूरी तरह पिच के मूड पर भी निर्भर करेगा। अगर बल्लेबाज सेट हो गए तो फैंस को बड़ा स्कोर देखने मिल सकता है।
वैभव सूर्यवंशी
मिशेल स्टार्क
अक्षर पटेल
आशुतोष शर्मा
इस सीजन दोनों टीमों के बीच पिछला मैच दिल्ली ने जीता था। अब राजस्थान हिसाब बराबर करना चाहेगी। अगर फॉर्म की बात करें तो RCB और राजस्थान रॉयल्स थोड़ी मजबूत नजर आ रही हैं। लेकिन IPL में एक ओवर पूरा मैच बदल देता है। इसलिए आज दोनों मुकाबलों में बड़ा उलटफेर भी देखने मिल सकता है।