
Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Live Match: IPL 2026 में आज का मुकाबला काफी धमाकेदार होने वाला है। एक तरफ है लगातार जीत की रफ्तार पकड़ चुकी गुजरात टाइटंस, तो दूसरी तरफ प्लेऑफ की उम्मीद बचाने कोलकाता नाइट राइडर्स उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये बड़ा मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। अगर आप भी ये मैच मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां जान लीजिए पूरी डिटेल, मैच कितने बजे शुरू होगा, टॉस कब होगा और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखने को मिलेगी...
मैच शुरू: शाम 7:30 बजे
टॉस टाइम: शाम 7:00 बजे
मैदान: ईडन गार्डन्स, कोलकाता
अगर आप फोन पर मैच देखना चाहते हैं, तो जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और जियोहॉटस्टार वेबसाइट (JioHotstar Website) पर देख सकते हैं। मोबाइल यूजर्स ऐप डाउनलोड करके आसानी से मैच देख सकते हैं। अच्छी इंटरनेट स्पीड होने पर HD क्वालिटी में भी स्ट्रीमिंग मिलेगी।
टीवी पर IPL 2026 का LIVE टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) चैनलों पर हो रहा है। आप हिंदी, इंग्लिश और कई दूसरी भाषाओं में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।
आज का मैच सिर्फ एक आम लीग मैच नहीं है। KKR के लिए करो या मरो जैसी स्थिति है। प्लेऑफ में बने रहने के लिए जीत जरूरी है। हार मिली तो मुश्किल बढ़ सकती है। गुजरात के लिए लगातार छठी जीत का मौका है। टॉप-2 में जगह लगभग पक्की करने के लिए यह जीत जरूरी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, जो टीम के लिए राहत की बात है।
अगर पिछले रिकॉर्ड देखें, तो गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड KKR के खिलाफ काफी मजबूत रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मैच हुए हैं। जिनमें से GT ने 4 जीते और KKR सिर्फ 1 मैच जीत सकी।