अभिषेक शर्मा का दिवाली पर दिखा मस्ती भरा अंदाज, कजिन्स के साथ 'बोलो तारा-रारा' पर किया डांस

Published : Nov 09, 2026, 10:53 AM IST
Abhishek Sharma Dance Video

सार

Abhishek Sharma Diwali Celebration: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने परिवार के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई। उनकी बहन कोमल शर्मा ने 'बोलो तारा रारा' गाने पर डांस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक भी जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

Abhishek Sharma Dance Video: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस बार दिवाली अपने परिवार के साथ धूमधाम से मनाई। मैदान पर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले अभिषेक त्योहार के मौके पर अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, अपनी बहन के साथ उनका डांस वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अभिषेक शर्मा इस समय क्रिकेट से मिले ब्रेक के दौरान परिवार के साथ त्योहार का आनंद लेते नजर आए। उनकी तस्वीरों और वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस सेलिब्रेशन में अभिषेक ने अपने भाई-बहनों, कजिन्स और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जमकर मस्ती की।

बहन के साथ 'बोलो तारा रारा' गाने पर किया डांस

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अभिषेक अपनी बहन, कजिन्स और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पंजाबी गाने 'बोलो तारा रारा' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सभी लोग पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। कोमल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि यह उनकी फैमिली का 'मैंडेटरी रिचुअल' यानी परिवार की एक जरूरी परंपरा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

और पढ़ें- दिवाली पर वैभव सूर्यवंशी के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

ट्रेडिशनल लुक में दिखे अभिषेक शर्मा

दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान अभिषेक शर्मा का लुक भी चर्चा में रहा। वह पर्पल कलर की वेलवेट शेरवानी पहने नजर आए, जिस पर खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया था। इस ट्रेडिशनल आउटफिट में उनका अंदाज काफी स्टाइलिश लग रहा था। अभिषेक ने दिवाली की तस्वीरों में हाथ में दीयों की थाली भी पकड़ी हुई है। इसके अलावा वह अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेते और बहन व जीजा के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखाई दिए। परिवार के साथ बिताए इन खास पलों की तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद लौटे भारत

बता दें कि अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। सीरीज के बाद वह भारत लौट आए, जबकि टीम इंडिया के कई खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वहीं रुके हुए हैं। क्रिकेट के मैदान पर आक्रामक अंदाज में खेलने वाले अभिषेक का यह पारिवारिक और मस्ती भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनका डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 3rd ODI: तीसरे वनडे में सिराज-कुलदीप की होगी वापसी? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
दिवाली पर वैभव सूर्यवंशी के घर आया नया मेहमान, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक