टूटने से बचा Virat Kohli का ये भयंकर रिकॉर्ड! अभिषेक शर्मा सिर्फ इतने रन रह गए दूर

Published : Dec 21, 2025, 07:00 AM IST
virat kohli and abhishek sharma

सार

Virat Kohli Record: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड टूटने से बच गया। अभिषेक शर्मा उनके काफी करीब पहुंच चुके थे, लेकिन कुछ रन दूर रह गए। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक ने पांचवें मैच में 34 रन बनाए। 

Abhishek Sharma Missed Virat Kohli Record: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने 34 रनों की पारी खेली। उन्होंने टीम इंडिया के लिए वैसे ही बल्लेबाजी शुरू की, जिसके लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 21 गेंदों का सामना किया, जिसमें 6 चौके और 1 छक्के लगाए। उनकी इस घातक शुरुआत के चलते टीम इंडिया ने 20 ओवर में 231 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 201 रनों तक पहुंच पाई और भारत ने मुकाबला 30 रनों से अपने नाम कर लिया। इस मैच में विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड नहीं टूटा। अभिषेक उस रिकॉर्ड से चूक गए।

12 रन से बच गया विराट कोहली का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में विराट कोहली का एक महारिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच चुके थे, लेकिन सिर्फ 12 रन से चूक गए। यह रिकॉर्ड भारत के लिए टी20 क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का था, जो विराट के नाम दर्ज था। साल 2016 में किंग कोहली ने 29 पारियों में 1614 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब अभिषेक पहुंच चुके थे, लेकिन वो 1602 पर ही रुक गए। ऐसे में किंग कोहली का रिकॉर्ड टूटने से बच गया और अब इसका तोड़ पाना भी किसी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।

और पढ़ें- विराट कोहली-रोहित शर्मा का अगला मैच कब और कहां? देखें पूरा ODI शेड्यूल

साल 2025 में अभिषेक का बल्ला खूब चला

अभिषेक शर्मा के लिए साल 2025 अब समाप्त हो गया है, क्योंकि टी20i क्रिकेट नहीं है। अब साल 2026 में वो भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इस साल अभिषेक ने बल्ले से खूब रन बनाए। हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल सीरीज में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। 4 इनिंग में वह सिर्फ 103 बना पाए। उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला, लेकिन उन्होंने इससे पहले धमाल मचाया। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 इनिंग में 40.75 की औसत और 161.39 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। एशिया कप में 7 इनिंग में 314 रन बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों में 279 रन ठोके। आईपीएल 2025 में भी 13 इनिंग में 439 रन बनाए। इस साल उनके बल्ले से कई शतक भी निकले।

और पढ़ें- Vijay Hazare Trophy 2025-26: विराट कोहली कब-कब और किन टीमों के खिलाफ खेलेंगे?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

शुभमन गिल T20 World Cup 2026 से क्यों हुए बाहर? ये हैं 3 सबसे बड़ी वजह
T20i WC 2026: ईशान किशन ने इन 3 खिलाड़ियों का बिगाड़ दिया खेल