अमित मिश्रा
भारतीय टीम के लेग स्पिनर रहे अमित मिश्रा का आईपीएल रिकॉर्ड बहुत गजब का रहा है। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग खेला है। लेकिन 2019 के बाद से वह अनसोल्ड खिलाड़ी रहे। 2023 में गुजरात टाइटंस ने उन पर भरोसा जताया और 50 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने इस पूरे सीजन 7 मैचों में 7 विकेट चटकाए। हालांकि, भारतीय टीम में उनकी वापसी की उम्मीद कम ही है।