Ajit Agarkar की कुर्सी पर Pragyan Ojha का कब्जा! BCCI ने बनाया अंतरिम चीफ सिलेक्टर

Published : Sep 30, 2026, 07:53 AM IST
Pragyan Ojha chief selector?

सार

Pragyan Ojha Chief Selector: BCCI ने अजीत अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी। जानें गुवाहाटी की बैठक, ओझा के अनुभव और स्थायी नियुक्ति से जुड़ी पूरी जानकारी।

BCCI Selection Committee: भारतीय क्रिकेट टीम की सिलेक्शन कमेटी में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर तक है, लेकिन इससे पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रज्ञान ओझा पहले से ही भारतीय सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा हैं।

गुवाहाटी की बैठक में अगरकर की जगह पहुंचे प्रज्ञान ओझा

29 सितंबर को गुवाहाटी में भारतीय सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रज्ञान ओझा ने की। खास बात यह रही कि अजीत अगरकर इस बैठक में शामिल नहीं हुए। इसके बाद से ही सिलेक्शन कमेटी में बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 30 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान भी सिलेक्टर्स मौजूद रहेंगे। इस दौरान न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए टीम की तैयारियों और संभावित खिलाड़ियों पर चर्चा हो सकती है।

प्रज्ञान ओझा को क्यों मिली अंतरिम चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी?

प्रज्ञान ओझा को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने की एक बड़ी वजह उनका अनुभव माना जा रहा है। वह मौजूदा सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं। ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं, शिव सुंदर दास ने 23, आरपी सिंह ने 14 और अजय रात्रा ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में अपने अनुभव के चलते प्रज्ञान ओझा सिलेक्शन कमेटी की अध्यक्षता के लिए एक प्रमुख विकल्प के रूप में सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रज्ञान ओझा का नाम पहले भी सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन पद के लिए चर्चा में रहा था। फिलहाल उन्हें अंतरिम जिम्मेदारी दी गई है, लेकिन भविष्य में वह स्थायी रूप से भी इस पद पर बने रह सकते हैं।

और पढे़ं- BCCI चीफ सेलेक्टर बनने के बाद अजीत अगरकर की सैलरी में 300% का इंक्रीमेंट, जानें अब कितना कमाएंगे भाई साहब

क्या अजीत अगरकर की स्थायी रूप से होगी छुट्टी?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रज्ञान ओझा लंबे समय तक चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे या यह केवल कुछ समय के लिए की गई व्यवस्था है। इसका जवाब सिलेक्शन कमेटी में नए सदस्य की नियुक्ति के बाद मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर पार्थिव पटेल सिलेक्शन कमेटी में अजीत अगरकर की जगह आते हैं, तो उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि, अगर ऐसा नहीं होता है, तो प्रज्ञान ओझा के स्थायी रूप से चीफ सिलेक्टर बनने की संभावना भी बनी रह सकती है। फिलहाल BCCI की ओर से प्रज्ञान ओझा की स्थायी नियुक्ति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

BCCI चीफ सिलेक्टर को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. अजीत अगरकर की जगह अंतरिम चीफ सिलेक्टर कौन बने हैं?

प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सिलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

2. प्रज्ञान ओझा ने भारत के लिए कितने टेस्ट मैच खेले हैं?

प्रज्ञान ओझा ने भारतीय टीम के लिए 24 टेस्ट मैच खेले हैं।

3. क्या प्रज्ञान ओझा स्थायी चीफ सिलेक्टर बनेंगे?

फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थायी नियुक्ति का फैसला सिलेक्शन कमेटी में आगे होने वाले बदलावों पर निर्भर करेगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

अपनी ही मौत की खबर देखकर हंस पड़ा ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, रिएक्शन वायरल
बारिश ने बदला पूरा खेल! India-Pakistan सेमीफाइनल नहीं, अब इस दिन हो सकती है सीधी भिड़ंत