मां का आशीर्वाद लेकर इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे आकाश दीप, अंग्रेजों के छुड़ाए छक्के

Published : Feb 23, 2024, 06:26 PM IST
akash deep

सार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से अपना डेब्यू करने वाले आकाश दीप ने पहले मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर मैदान में उतरे। इस इमोशनल मोमेंट में परिवार के लोग आकाश के साथ भावुक दिखे।  

खेल समाचार। बंगाल पेसर आकाशदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से अपना डेब्यू किया है। आकाश का पहला टेस्ट यादगार साबित हुआ। होना भी था, शुरुआत जो मां के आशीर्वाद के साथ की थी। आकाश ने मैदान में उतरने से पहले मां से आशीर्वाद लिया फिर खेलने उतरे। असर ये रहा कि चौथे टेस्ट में पहले दिन ही अपनी तूफानी गेंदबाजी से उन्होंने तीन विकेट चटकाकर इंग्लिश बल्लेबाजों की बखिया उधेड़ दी। 

मैदान में दिखा इमोशनल मोमेंट्स
आकाश दीप ने आज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से आगाज किया है। बंगाल पेसर आकाश दीप ने जीवन में कई सारी मुश्किलों का सामना किया है और फिर यहां तक पहुंचे हैं। आकाश आज सुबह रांची में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरने से पहले अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मां ने भी बेटे को गले से लगाकर आशीर्वाद दिया और कहा देश का नाम रोशन करना। इस दौरान आकाशदीप के परिवार के और सदस्य भी मौजूद रहे।  

पढ़ें अब साउथ अफ्रीका के ये पूर्व खिलाड़ी भी हुए सरफराज के फैन, कहा- इंडिया के लिए खेलता देख अच्छा लग रहा

राहुल द्रविड़ ने की तारीफ
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में कोच राहुल द्रविड़ ने आकाश दीप पर अपना भरोसा जताते हुए टॉस के बाद उनकी जमकर तारीफ की। राहुल द्रविड़ ने कहा कि आकाश दीप लंबी रेस का घोड़ा है और गेंदबाजी में वो बात है जो टीम को शीर्ष पर ले जाएगी।  हांलाकि द्रविड़ की बातें सच भी निकली और आकाश ने कमाल कर दिया। आकाश ने शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। राहुल द्रविड़ ने आकाश दीप को टेस्ट कैप पहनाई। 

देखें वीडियो

 

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?