Mumbai Indians vs Delhi capitals, WPL 2024: चौथी बार होगी मुंबई और दिल्ली की भिड़ंत, जानें कब कहां कैसे देखें ये मुकाबला

Published : Feb 23, 2024, 11:51 AM ISTUpdated : Feb 23, 2024, 12:42 PM IST
WPL-2024-DC-vs-MI-23rd-Feb-2024

सार

Mumbai Indians vs Delhi capitals wpl match: शुक्रवार, 23 फरवरी से वूमेन प्रीमियर लीग का आगाज होने वाला है और पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और रनर अप टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

स्पोर्ट्स डेस्क: 23 फरवरी 2024 से लेकर 17 मार्च 2024 तक वूमेन प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन खेला जाएगा। इस बार वूमेन प्रीमियर लीग में पांच टीमें हिस्सा ले रही है और पांचो टीमों के बीच कुल 22 मुकाबले होंगे। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी दिल्ली और बेंगलुरु में होगी। ग्रुप लेवल के सारे मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे और 17 मार्च को फाइनल मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। वूमेन प्रीमियर लीग 2024 का पहला मुकाबला गत वर्ष की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स रिकॉर्ड्स

वूमेन प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से एक मुकाबला दिल्ली ने जीता है, तो दो मैच मुंबई ने अपने नाम किए हैं। दोनों ही टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए यह जीत हासिल की है। मुंबई के खिलाफ दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर 131 और न्यूनतम स्कोर 105 है। वहीं, दिल्ली के खिलाफ मुंबई का हाईएस्ट स्कोर 134 और न्यूनतम स्कोर 109 है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग हैं।

कब कहां कैसे देखें WPL मैच

वूमेन प्रीमियर लीग 2024 के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इन मैचों का लाइव टेलीकास्ट वायकॉम 18 ग्रुप के पास है। ऐसे में सभी मैच स्पोर्ट्स 18 और स्पोर्ट्स 18 HD पर टेलीकास्ट किए जाएंगे। इसके अलावा वूमेन प्रीमियर लीग को आप फ्री में भी जियो सिनेमा ऐप पर भी देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत, केर, ट्रायॉन, हेली, हुमैरा, वोंग, कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा, प्रियंका, सैका, यास्तिका, शबनिम, सजना, अमनदीप, फातिमा और कीर्तन।

दिल्ली कैपिटल की टीम

मेग लैनिंग (कप्तान), रोड्रिग्स, हैरिस, शैफाली, एलिस, सदरलैंड, अरुंधति, अश्विनी, जोनासेन, मारिजैन, स्नेहा, मिन्नू, राधा, शिखा, अपर्णा, तानिया, पूनम और तितास साधु।

और पढ़ें-  IPL 2024 schedule: आईपीएल 2024 का शेड्यूल जारी, जानिए कब किस टीम से होगी भिड़ंत, देखें लिस्ट

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स