यूवी पाजी के क्लब में शामिल हुआ आंध्र प्रदेश का यह क्रिकेटर, एक ओवर में जड़ दिए छह छक्के

Published : Feb 21, 2024, 07:15 PM ISTUpdated : Feb 21, 2024, 07:17 PM IST
vamshi-krishna-smashes-6-sixes-in-an-over

सार

भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह के छह छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी आंध्र प्रदेश के बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने कर ली है और एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए।

स्पोर्ट्स डेस्क: घरेलू क्रिकेट में इस समय कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है, जिसमें आंध्र प्रदेश की टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज वामशी कृष्णा ने रेलवे के खिलाफ मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। दरअसल, कृष्णा ने युवराज सिंह के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, जिसमें यूवी पाजी ने एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। इसके साथ ही वामशी कृष्णा युवराज सिंह, रवि शास्त्री और ऋतुराज गायकवाड़ के क्लब में शामिल होने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।

युवा क्रिकेटर ने की युवराज सिंह की बराबरी

भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग रहे युवराज सिंह ने 2007 में एक ओवर में छह छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इससे पहले रवि शास्त्री 1985 में एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं। साल 2022 में ऋतुराज गायकवाड़ ने भी एक ओवर में छह छक्के बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में आंध्र प्रदेश के कप्तान वामशी कृष्णा ने रेलवे के गेंदबाज दमनदीप के 1 ओवर में 36 रन बना दिए और 6 गेंदों में 6 छक्के मारे।

 

 

वायरल हुआ वामशी कृष्णा का वीडियो

बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वामशी कृष्णा का छह छक्के लगाने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आंध्रा के कप्तान ने पहला छक्का स्वीप में लगाया और डीप मिड विकेट की तरफ मारा, दूसरी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन की तरफ दूसरा छक्का मारा। इसके बाद तीसरी गेंद पर डीप फेंस के ऊपर सिक्स मारा, चौथा छक्का लॉन्ग स्वीप में मारा, पांचवा छक्का स्क्वायर लेग बाउंड्री और छठा छक्का डिफेंस के ऊपर मारा। इसके साथ ही आंध्रा के कप्तान वामशी कृष्णा ने 64 गेंदों में 110 रन ठोक दिए। हालांकि रेलवे और आंध्र प्रदेश के बीच हुआ यह मैच ड्रॉ रहा।

और पढ़ें-  IPL में विराट के 10 रिकॉर्ड तोड़ने में छूट जाएंगे क्रिकेटर्स के पसीने

PREV

Recommended Stories

India vs Afghanistan: भारत ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से रौंदा
IND vs AFG: कौन हैं 23 साल के मानव सुथार जो बने टीम इंडिया के हीरो, दिलाई सबसे बड़ी जीत