कितनी पढ़ी लिखी हैं अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली दुल्हनियां, क्या दूल्हे मियां से ज्यादा हैं इंटेलिजेंट

Published : Aug 14, 2025, 08:56 AM IST
Arjun-Tendulkar-and-Saniya-chandok-educational-qualification

सार

Arjun Tendulkar Saniya Chandok Education: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने 13 अगस्त को अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। सानिया क्या करती है और कितनी पढ़ी लिखी हैं, आइए जानते हैं। 

Who Is More Educated Arjun Or Saniya: सोशल मीडिया पर इस समय तेंदुलकर परिवार छाया हुआ है। दरअसल, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे को रिंग पहना कर शादी की बात पक्की कर ली है। ऐसे में अगर आपके मन में भी सवाल आ रहा हैं कि सानिया चंडोक कौन हैं, कितनी पढ़ी लिखी हैं और क्या करती हैं? तो चलिए आज जानते हैं तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू के बारे में सारी डिटेल्स...

कौन हैं सानिया चंडोक (Who is Sania Chandok)

सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। जिनके होटल से लेकर आइसक्रीम ब्रांड और ग्रेविस गुड्स फूड जैसी कंपनियां भी हैं। वहीं, सानिया चंडोक भी एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन है और मुंबई में एक स्पा चलाती हैं। जहां पेट्स की केयर की जाती है, उनके पेट स्टोर का नाम मिस्टर पॉज पेट है। इंस्टाग्राम पर mrpaws.in नाम से उनके सैलून का पेज है, जिसमें सानिया की भी कुछ फोटोज पोस्ट की गई है।

 

 

और पढ़ें- सचिन तेंदुलकर के बच्चे कितने पढ़े-लिखे हैं- जानें

कितनी पढ़ी लिखी हैं सानिया चंडोक (Sania Chandok educational qualification)

रिपोर्ट्स के अनुसार, सानिया चंडोक ने मुंबई से स्कूलिंग करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद मुंबई में अपना प्रीमियम पेट सैलून ओपन किया। वो एक डॉग लवर भी है और पालतू जानवरों के देखभाल का काम करती हैं।

ये भी पढे़ं- बचपन में बहुत नॉटी थे सचिन तेंदुलकर के लाल, बेटे की इस हरकत के कारण होना पड़ा था शर्मिंदा

कितना पढ़े लिखे हैं अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar educational qualification)

दूसरी तरफ सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात की जाए, तो अर्जुन ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है, जबकि उनकी होने वाली वाइफ लंदन से पढ़ाई करके आई हैं। अर्जुन क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। 22 जनवरी 2010 को उन्होंने अंडर-13 टूर्नामेंट में पुणे के लिए डेब्यू किया। फिलहाल वो गोवा क्रिकेट टीम के लिए घरेलू मैच खेलते हैं। इसके अलावा वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में 5 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 114 रन बनाए हैं और 3 विकेट लिए हैं। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स