Arjun Tendulkar Fiance Saniya Chandok: भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही ने अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड सानिया चंडोक से सगाई की। आइए जानते हैं सानिया कौन हैं? 

Arjun Tendulkar Saniya Chandok Engagement: सचिन तेंदुलकर और अंजलि तेंदुलकर जल्दी अपने घर में बहू का स्वागत करने वाले हैं। दरअसल, उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बचपन की दोस्त सानिया चंडोक से सगाई कर ली है। 13 अगस्त को उन्होंने प्राइवेट सेरेमनी में एक दूसरे को रिंग पहना कर जन्मों-जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। दोनों की सगाई की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की गई, लेकिन इस बीच आइए जानते हैं कौन है अर्जुन तेंदुलकर के दिल पर राज करने वाली सानिया चंडोक और लाइमलाइट से दूर वो क्या करती हैं...

कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर (Who is Saniya Chandok)

जैसा कि हमने बताया कि अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर का नाम सानिया चंडोक है। वह मुंबई के बड़े बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं। उनकी फैमिली के मुंबई में कई बड़े बिजनेस है, जिसमें फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल, ब्रुकलिन क्रीमरी आइस क्रीम और फ्रोजन डेजर्ट ब्रांड और ग्रेविस गुड्स फूड्स जैसे कई बड़े बिजनेस हैं। खुद सानिया चंडोक भी एक एंटरप्रेन्योर हैं। उनका मुंबई में प्रीमियम पेट सैलून, स्पा और स्टोर है, जिसका नाम मिस्टर पॉज है। सानिया ने सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट को प्राइवेट ही रखा हुआ है, जिस पर केवल उनकी एक प्रोफाइल पिक्चर नजर आ रही है और वो बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।

और पढे़ं- IPL में नया सितारा! क्या अर्जुन तेंदुलकर का करियर खतरे में?

बचपन के दोस्त हैं अर्जुन और सानिया (Saniya Chandok Arjun Tendulkar childhood friend)

रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर बचपन से ही सानिया चंडोक को जानते हैं। दोनों फैमिली फ्रेंड्स रहे हैं और बचपन से दोनों का आना जाना एक-दूसरे के घर रहा है। अब अपनी दोस्ती को उन्होंने आगे बढ़ाने का फैसला किया है और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। हालांकि, अभी तक दोनों की शादी के डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की न्यूज जैसे ही वायरल हुई #अर्जुन तेंदुलकर और #सानिया चंडोक ट्रेंड करने लगा।

ये भी पढे़ं- अर्जुन तेंदुलकर कमाई के मामले में नहीं है अपनी बहन सारा से कम

क्या करते हैं अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar wedding news)

दूसरी तरफ अर्जुन तेंदुलकर की बात की जाए तो लंबे समय से वह क्रिकेट में अपने करियर बनाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। आईपीएल में वो मुंबई इंडियंस और डोमेस्टिक क्रिकेट में वो गोवा टीम के लिए खेलते हैं। अर्जुन एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर है, जो बैट और गेंद से कमाल करना जानते हैं, लेकिन अभी तक उन्हें बड़ा ब्रेक नहीं मिला है और भारतीय टीम में जगह के लिए वह अब भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं।