16
अर्जुन तेंदुलकर की शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आने वाली 5 मार्च को सानिया चांडोक से शादी करने वाले हैं।
Subscribe to get breaking news alertsSubscribe 26
3 मार्च से शुरू होंगे शादी के फंक्शन
खबरों के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांडोक के शादी के फंक्शन 3 मार्च से शुरू हो जाएंगे और 5 मार्च को मुख्य शादी समारोह होगा।
36
अगस्त 2025 में हुई थी सगाई
अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांडोक ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। इस सगाई में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
46
अर्जुन की शादी में शामिल होंगे कई सेलेब्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन तेंदुलकर का शादी समारोह मुंबई में होगा, जिसमें परिवार, क्रिकेट सितारे और बॉलीवुड सेलेब्स के शामिल होने की उम्मीद है।
56
घरेलू क्रिकेट में गोवा के लिए खेलते हैं सचिन के बेटे
अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह एक बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और घरेलू क्रिकेट में गोवा टीम के लिए खेलते हैं।
66
2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे अर्जुन
IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे अर्जुन तेंदुलकर, आने वाले 2026 IPL टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए खेलेंगे।