WPL में रनों की झड़ी लगाने वाली 5 धाकड़ बल्लेबाज, सिर्फ एक पहुंची है 1000 के पार

Published : Jan 07, 2026, 02:38 PM IST

WPL Top 5 Most Run Scorer: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने वाली है। 9 जनवरी को पहला मुकाबला खेला जाएगा, जबकि फाइनल 5 फरवरी को होगा। अब तक 3 सीजन हो चुके हैं, जिसमें बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। सिर्फ एक बल्लेबाज 1000 पार पहुंची हैं। 

PREV
16
WPL की टॉप 5 रन स्कोरर

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का आगाज 9 जनवरी से होने जा रहा है। अब तक खेले गए 3 सीजनों में बल्ले से जमकर रन निकले हैं। एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाजों ने कहर बरपाया है। यहां हम आपको उन टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है।

26
नट साइबर ब्रंट

WPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाली बल्लेबाज नट साइबर ब्रंट इस सूची में फिलहाल नंबर वन पर बनी हुई हैं। न्यूजीलैंड की इस खिलाड़ी ने 2023 से 25 तक 29 मैचों की 29 पारियों में 1027 रन बना चुकी हैं। उनका औसत 46.68 और स्ट्राइक रेट 141.85 का रहा है। ब्रंट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 80* रन है। उनके बल्ले से 8 हाफ सेंचुरी निकली है।

36
एलिस पेरी

सूची में दूसरे नंबर ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज एलिस पेरी का नाम आता है, जिन्होंने WPL में रनों का अंबार लगाया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए इस बल्लेबाज ने 2023 से 2025 तक 25 मैचों की 25 इनिंग में 972 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी में औसत 64.80 और स्ट्राइक रेट 132.96 रहा है। उनके बल्ले से कुल 8 अर्धशतक निकले हैं। सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 90* रन है।

46
मेग लैनिंग

महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग का नाम आता है। तीनों सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए इस बल्लेबाज ने 27 मैचों की 27 इनिंग में 952 रन बनाए हैं। इस दौरान 39.66 का औसत और 127.10 का स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने अब तक 9 हाफ सेंचुरी जड़ी हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 92 रन है।

56
शेफाली वर्मा

लिस्ट में चौथे नंबर पर टीम इंडिया की धुआंधार बल्लेबाज शेफाली वर्मा का नाम आता है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अब तक 3 सीजन में 27 मैचों की 27 इनिंग में 865 रन बना चुकी हैं। उन्होंने 36.04 की औसत और 162.59 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। शेफाली का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 84 रन रहा है। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकल चुके हैं।

66
हरमनप्रीत कौर

WPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला बल्लेबाज की लिस्ट में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर पांचवें नंबर पर हैं। तीनों सीजन में अब तक हरमन ने 27 मैचों की 26 पारियों में 40.52 की औसत से 851 रन बनाए हैं। उन्होंने 143.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उनके बल्ले से 8 हाफ सेंचुरी निकल चुकी हैं। कौर का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 95* है।

Read more Photos on

Recommended Stories