T20 World Cup 2026: IPL स्टार्स से सजी न्यूजीलैंड टीम, मिचेल सैंटनर बने कप्तान

Published : Jan 07, 2026, 09:07 AM IST

New Zealand T20 World Cup 2026 Squad: T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। मिचेल सैंटनर को जहां टीम का कप्तान बनाया गया है, तो ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप खेलने के साथ ही आईपीएल के भी स्टार प्लेयर हैं।

PREV
16
T20 वर्ल्ड कप 2026

T20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी 2026 से 8 मार्च तक होने वाला है। भारतीय टीम ने पहले ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। अब वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने भी अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें ऐसे 9 खिलाड़ियों को जगह दी गई है जो आईपीएल 2026 भी खेलते हैं।

और पढ़ें- SA के ये 5 खूंखार खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बन सकते हैं बड़ा खतरा

26
KKR की ओर से खेलेंगे न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ी

आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के प्लेयर टिम साइफर्ट को डेढ़ करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा रचिन रवींद्र और फिन एलेन को 2 करोड़ की बेस प्राइस में केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया।

36
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी है न्यूजीलैंड के कप्तान

मुंबई इंडियंस ने इस साल मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम में 2 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 का कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस ने ग्लेन फिलिप्स को 2 करोड़ में रिटेन किया। वहीं, पंजाब किंग्स ने लॉकी फर्ग्यूसन को भी 2 करोड़ की बेस प्राइस में रिटेन किया।

46
न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी भी खेलते हैं आईपीएल

T20 वर्ल्ड कप में सिलेक्ट हुए जैकब डफी को आरसीबी ने इस साल 2 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, मैट हेनरी को 2 करोड़ में सीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं एडम मिल्न को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

56
न्यूजीलैंड के ये खिलाड़ी नहीं खेलेंगे आईपीएल

ईश सोढ़ी, जिमी नीशम, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल 6 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल 2026 में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। लेकिन इससे पहले वो T20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड के लिए खेलेंगे।

66
ऐसी है T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर(कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साइफर्ट, फिन एलेन, जैक डफी, मैट हेनरी, रचिन रवींद्र, एडम मिल्न, ईश सोढी, जिमी नीशाम, मार्क चैपमैन, डेवन कॉनवे, डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल।

Read more Photos on

Recommended Stories