दुनिया के वो 5 बल्लेबाज जिनकी विस्फोटक पारी से रोया पूरा भारत, 2 नाम पाकिस्तान से...!

Published : Jan 07, 2026, 05:53 PM IST

Top 5 Dangerous Innings Against India: भारत में क्रिकेट को काफी ज्यादा प्यार मिलता है। एक से बढ़कर एक धांसू खिलाड़ी ने विश्व लेवल पर लाजवाब प्रदर्शन करके फैंस का दिल जीता है। कई बार इंडिया को बुरी हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पूरा देश रोया। 

PREV
16
5 विस्फोटक पारी खेलने वाले बल्लेबाज

वैसे तो टीम इंडिया के खिलाफ एक से बढ़कर एक धांसू पारियां विदेशी बल्लेबाजों ने खेला है। कई मौके पर फैंस को बड़ा झटका भी लगा है। मगर यहां हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिनकी विस्फोटक पारी ने भारतीय टीम से मुकाबला छीन लिया, उसके बाद फैंस को भी रोने पर मजबूर कर दिया था। आइए उन पारियों के बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

26
शाहिद अफरीदी

साल 2005 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में खेला जा रहा था। मैदान दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट खोकर 252 रन बनाए थे। कप्तान द्रविड़ ने 115 रनों की पारी खेली। लेकिन, इस लक्ष्य को शाहिद अफरीदी ने आसान बना दिया। वो गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने 46 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली, जिसने पूरे स्टेडियम को सन्नाटा कर दिया था। उस पारी का भय आज भी जिंदा है।

36
एबी डिविलियर्स

साल 2015 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मैच खेला गया। मुंबई का मैदान फैंस से भरा हुआ था। हर गेंद पर चौके और छक्के सेलिब्रेट किए जा रहे थे, लेकिन एबी डिविलियर्स ने वो कर दिया, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। उन्होंने 61 गेंदों पर 119 रन ठोक दिए। इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 214 रनों से अपने की। हर तरफ एबी ने चौके और छक्के बरसाए।

46
ट्रेविस हेड

19 नवंबर 2023 की वो रात कौन भूल सकता है, जब ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने पूरे देश को रुलाया। 12 साल बाद रोहित की कप्तानी में भारत वर्ल्ड कप जीतने वाला था। अहमदाबाद के मैदान पर मैच हो रहा था। पहले बल्लेबाजी करती हुई टीम इंडिया ने 240 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम दबाव में थी। 47 पर 3 विकेट जा चुके थे। मगर ट्रेविस हेड का बल्ला सामने आ गया और सब उड़ा ले गया। उन्होंने 137 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया और भारतीय फैंस की आंखों में आंसू छोड़ दिए।

56
फखर जमान

18 जून 2017 को भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल लंदन के ओवल में खेला जा रहा था। पहले बल्लेबाजी करती हुई पाकिस्तान की टीम ने 106 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेली। उनकी पारी के चलते पाकिस्तान टीम ने 338 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य फाइनल में दे दिया। इस रन का पीछा करने में टीम इंडिया के बल्लेबाज फेल रहे। विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी कुछ नहीं कर सके।

66
रिकी पोंटिंग

30 मार्च 2003 को जोहांसबर्ग के मैदान पर जो हुआ, उसने पूरे देश को हिला डाला। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हो रहा था। पूरा भारत टीवी के सामने चिपका पड़ा था। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का जलवा था, लेकिन फाइनल में रिकी पोंटिंग ने उसे फीका कर दिया। 121 गेंद पर 140 रनों की पारी खेलकर सब बर्बाद कर दिया। हर चौका और छक्का भारतीय फैंस के लिए आंसू बन रहा है। अंत में टीम इंडिया 125 रनों से मैच हार गई और ट्रॉफी के अरमानों पर पानी फिर गया।

Read more Photos on

Recommended Stories