सिर्फ 2 विकेट लेते ही अर्शदीप सिंह बनेंगे टी20i किंग, टूटेगा 'स्विंग के राजकुमार' का रिकॉर्ड

Published : Nov 11, 2025, 01:45 PM IST
Arshdeep Singh

सार

Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक और नया रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ 2 विकेट दूर खड़े हैं। वो भारत के लिए 100 विकेट ले चुके हैं। इस मामले में वो जसप्रीत बुमराह से भी आगे हैं। साल 2025 में उनके नाम सबसे ज्यादा विकेट दर्ज है। 

Arshdeep Singh Record T20i: अर्शदीप सिंह इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन T20 इंटरनेशनल बॉलर हैं। भारत के लिए वह सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी हैं। अभी तक कोई भी गेंदबाज इस बड़े मुकाम तक पहुंचने में सफल नहीं हुए हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में जाकर भी शानदार प्रदर्शन किया और 2 मैचों में 4 विकेट झटके। तीसरी T20i में 3 विकेट झटके थे। खासकर नई गेंद से इनका कद और ज्यादा बड़ा हो जाता है। अब इनके निशाने पर एक और रिकॉर्ड है, जो अगले मुकाबले में तोड़ सकते हैं। अर्शदीप जब अगला टी20i खेलने उतरेंगे, तो नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं।

भारत के लिए इतिहास रचेंगे अर्शदीप सिंह

25 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भारतीय टीम के लिए इतिहास रचने के बेहद करीब आ चुके हैं। वो भारत के लिए एक कैलेंडर ईयर में ज्यादा विकेट लेने वाले नंबर वन गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े हैं। अगली T20 इंटरनेशनल मैच में सिर्फ दो विकेट लेते ही वह ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। उनके नाम साल 2025 में कुल 36 टी20i विकेट हो चुके हैं। इस मामले में पहले ही वो जसप्रीत बुमराह का रिकॉर्ड ब्रेक कर चुके हैं। 2022 में उन्होंने 33 विकेट लिए थे और जस्सी के 28 विकेट (2016 में) का रिकॉर्ड तोड़ा था।

और पढ़ें- IND vs AUS: भारतीय प्लेइंग 11 से अर्शदीप सिंह को क्यों किया गया बाहर? ये है बड़ी वजह

अर्शदीप सिंह से आगे नंबर वन कौन हैं?

फिलहाल भारत के लिए T20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्विंग के राजकुमार कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है। साल 2022 में दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कुल 37 विकेट अपने नाम किए थे। अभी तक इस रिकॉर्ड को कोई तोड़ नहीं पाया है, लेकिन अर्शदीप के पास इतिहास रचने का शानदार अवसर होगा। एक विकेट लेते ही वह बराबरी कर जाएंगे और दूसरा विकेट लेने पर नंबर वन भारतीय बॉलर बन जाएंगे।

भारत का अगला टी20i सीरीज कब है?

भारतीय टीम की अगली T20i सीरीज साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली है। 9 दिसंबर से इसकी शुरुआत कटक में होगी। दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। पांचवां मुकाबला 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वहीं, दूसरा चंडीगढ़, तीसरा धर्मशाला और चौथा मुकाबला लखनऊ से खेला जाएगा। इस दौरान अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, अभी टीम इंडिया के स्क्वॉड का अनाउंस होना बाकी है।

और पढ़ें- अर्शदीप सिंह टी20i के किंग बॉलर बनने से सिर्फ 1 विकेट दूर, कोई भारतीय नहीं कर पाया है यह कारनामा

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Ind vs Zim: जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद भी टीम इंडिया को झटका, शिवम दुबे ने अरमानों पर फेरा पानी
Who Won Yesterday’s Cricket Match, IND vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup भारत vs जिम्बाब्बे