Asia Cup Prize Money: फाइनल जीतकर भारत चैंपियन, कुलदीप मालामाल, सिराज ने लूटी महफिल- जानें किसको क्या मिला ईनाम?

Published : Sep 17, 2023, 08:45 PM ISTUpdated : Sep 17, 2023, 09:16 PM IST
asia cup prize money

सार

एशिया कप 2023 का फाइनल भारत ने जीत लिया है और प्राइज मनी के तौर पर टीम इंडिया को करीब 62 लाख रुपए मिले हैं। वहीं मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। 

Asia Cup Prize Money. भारत ने शानदार तरीके से श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में हरा दिया है। श्रीलंका की बुरी पराजय हुई है क्योंकि उन्होंने सिर्फ 50 रन ही बनाए थे। यानि श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 50 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारत ने 7वें ओवर में बिना विकेट गंवाए यह मुकाबला जीत लिया है। जीत के तौर पर भारत को करीब 62 लाख रुपए मिले हैं। वहीं कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। कुलदीप यादव को कुल 41 लाख रुपए ईनाम में मिले हैं।

एशिया कप फाइनल के बाद किसको क्या मिला

एशिया कप 2023 का फाइनल जीतने के साथ ही भारत ने 8वीं बार खिताब पर कब्जा किया है। भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है। चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टीम को करीब 62 लाख रुपए ईनाम के तौर पर मिले हैं। वहीं, श्रीलंकाई टीम को भी आधी राशि यानि 30 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है।

किसको क्या मिला यह भी जान लें

  • रविंद्र जडेजा- 2.49 लाख रुपए बेस्ट कैच
  • मोहम्मद सिराज 41.54 रुपए प्लेयर ऑफ द मैच
  • सिराज ने पैसा ग्राउंड्समैन को दान कर दिया 
  • कुलदीप याद को 41.54 लाख प्लेयर ऑफ द सीरिज 
  • श्रीलंका के ग्राउंड स्टॉफ को 41.54 लाख का ईनाम
  • श्रीलंका को 62.31 लाख रूपए का ईनाम मिला
  • भारत को जीतने के बाद 61.68 लाख रुपए मिले

 

 

कैसे भारत ने फाइनल जीता

एशिया कप 2023 में भारत और श्रीलंका का मैच हुआ। टॉस जीतने के बाद श्रीलंका ने पहले बैटिंग की और सिर्फ 50 रन ही बना सकी। वहीं भारत के बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए 10 विकेट से मैच जीत लिया है। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर 21 रन देकर 6 विकेट लिए। जबकि हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए। इस तरह से भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया है।

यह भी पढ़ें

IND vs SL Asia Cup 2023 Final: 8वीं बार एशिया कप पर भारत का कब्जा, श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच