IND vs SL, Asia Cup final 2023: भारत या श्रीलंका कौन होगा एशिया कप का विजेता? अब तक ऐसा रहा रिकॉर्ड, बारिश हुई तो क्या होगा-जानें

Published : Sep 17, 2023, 09:02 AM IST
India-vs-Sri-Lanka-Asia-Cup-2023-final-2023

सार

India vs Sri Lanka, Asia Cup 2023 final: रविवार 17 सितंबर को कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। ऐसे में हम आपको बताते हैं मैच डिटेल्स और बारिश के क्या असर है। 

स्पोर्ट्स डेस्क: इस समय पूरी दुनिया की निगाहें भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई है। यह मैच आज (रविवार, 17 सितंबर को) श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पीआर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:00 से शुरू होगा। भारतीय टीम की कप्तानी जहां रोहित शर्मा के हाथों में है, तो वहीं श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका कर रहे हैं।

एशिया कप में भारत और श्रीलंका का रिकॉर्ड

एशिया कप के इतिहास में भारत और श्रीलंका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात की जाए एशिया कप में दोनों टीम में 22 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें से दोनों ही टीम में 11-11 मैच जीती है। वहीं एशिया कप के फाइनल में दोनों टीम में कुल आठ बार आमने-सामने आ चुकी हैं, जिसमें से 5 बार भारत को जीत मिली है, जबकि 3 बार श्रीलंका ने बाजी मारी है। श्रीलंका एशिया कप की डिफेंडिंग चैंपियन भी रही है।

भारत बनाम श्रीलंका वनडे रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच अब तक के कुल वनडे मैच की बात की जाए तो दोनों के बीच 166 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 97 मैच भारत के नाम रहे, जबकि 57 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। भारत और श्रीलंका के बीच 11 मैच का कोई नतीजा नहीं निकाला और दोनों के बीच एक मैच टाई रहा।

भारत-श्रीलंका, एशिया कप फाइनल, मौसम अपडेट

वेदर रिपोर्ट के अनुसार, 17 सितंबर, रविवार को कोलंबो में बारिश की संभावना लगभग 80% तक है, जो दोपहर 1:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक हो सकती है। ऐसे में मैच के दौरान दोनों टीमों के लिए मुश्किल आ सकती है। अगर भारत और श्रीलंका के बीच 17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया तो यह मैच रिजर्व डे यानी की 18 सितंबर, सोमवार को खेला जाएगा।

एशिया कप 2023, भारत बनाम श्रीलंका संभावित प्लेइंग 11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक पांड्या रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसंका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालगे, प्रमोद मदुशन, कासुन राजिथा और मथीशा पथिराना।

और पढ़ें- एशिया कप 2023 ट्रॉफी का 1st लुक, 8वीं बार जीत की जंग में उतरेगा भारत

PREV

Recommended Stories

ICC Test Rankings: गिल के शतक ने बदल दी तस्वीर, यशस्वी जायसवाल को हुआ नुकसान
Ben Stokes: नशे में धुत, £25 की ड्रिंक और VIP एरिया में पंगा...नाइटक्लब विवाद में नए खुलासे