Cricket

एशिया कप 2023 ट्रॉफी का 1st लुक, 8वीं बार जीत की जंग में उतरेगा भारत

Image credits: twitter

भारत-श्रीलंका का फाइनल

एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है क्योंकि दोनों टीमें जीत की हकदार हैं।

Image credits: twitter

यह है एशिया कप की ट्रॉफी

एशिया कप की ट्ऱॉफी का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह ट्रॉफी श्रीलंका के पास ही रहेगी या इसे भारत अपने साथ ले आएगा। यह मैच के बाद तय हो जाएगा।

Image credits: twitter

एशिया का बादशाह कौन

एशिया कप कुल मिलाकर एशियाई टीमों के बीच वर्चस्व की लड़ाई होती है। भारत इसमें हमेशा कामयाब रहा है। वहीं श्रीलंका भी कम नहीं है। वह किसी को भी हरा सकते हैं।

Image credits: twitter

8वीं बार खिताब पर नजर

भारतीय टीम अब तक 7 बार एशिया कप पर कब्जा कर चुकी है। इस बार यह टीम 8वीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं श्रीलंका रोकने की कोशिश करेगा।

Image credits: twitter

शुभमन गिल एक्स फैक्टर

एशिया कप 2023 में भारतीय टीम के ओपनर शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ शुभमन ने वन मैन आर्मी वाली सेंचुरी ठोंकी है।

Image credits: twitter

श्रीलंकाई स्पिनर कामयाब

श्रीलंका के स्पिनर्स ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि भारतीय टीम को श्रीलंकाई स्पिनर्स से बचकर रहना होगा। श्रीलंका की स्ट्रेंथ उनके स्पिनर हैं।

Image credits: twitter

फैंस को मैच का इंतजार

एशिया कप 2023 का फाइनल देखने के लिए क्रिकेट फैंस की बेकरारी देखी जा रही है। क्रिकेट के प्रशंसकों ने ट्रॉफी के साथ सेल्फी भी ली है। फैंस मैच का इंतजार कर रहे हैं।

Image credits: twitter

कोलंबो में फाइनल मैच

एशिया कप का फाइनल मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर भारतीय टीम के प्रशंसक भी पहुंच चुके हैं।

Image credits: twitter