कौन हैं तंजीम हसन? 20 साल के युवा गेंदबाज ने उड़ाए होश- मुकद्दर का सिकंदर है यह बंदा

Published : Sep 15, 2023, 08:15 PM IST
tanzeem

सार

एशिया कप 2023 के सुपर-4 स्टेज मुकाबले में भारत को 266 रनों का टार्गेट मिला। इसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का विकेट जिस गेंदबाज ने लिया, वह अचानक सुर्खियों में आ गया है।

Asia Cup 2023 IND vs BAN. कहते हैं कि क्रिकेट में कई बार किस्मत का कनेक्शन चलता है और कई बार करिश्मे से किस्मत खुल जाती है। ऐसा ही कुछ एशिया कप में हुआ। किस्मत की ही देन थी कि पाकिस्तान की टीम लाख प्रयास करने के बाद भी फाइनल में जगह बनाने से चूक गई और बांग्लादेश की टीम ने तब बढ़िया खेल दिखाया जब वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। यह इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि भारत बनाम बांग्लादेश के बीच एशिया कप के मुकाबले में बांग्लादेश ने टूर्नानेंट में सबसे बेहतर खेल दिखाया। इस पर भी एक 20 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के दो बल्लेबाजों को आउट करके कमाल ही कर दिया है।

कौन है तंजीम हसन साकिब

भारत और बांग्लादेश के बीच श्रीलंका के कोलंबो में बांग्लादेशी गेंदबाज तंजीम हसन ने रोहित शर्मा को 0 पर आउट किया है। रोहित को एशिया कप में पहली बार किसी गेंदबाज ने रन नहीं बनाने दिया। इसके कुछ ही देर के बाद इस गेंदबाज ने तिलक वर्मा को भी 5 रनों पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पहले ओवर में रोहित शर्मा और तीसरे ओवर में तिलक वर्मा का विकेट लेने वाला यह गेंदबाज कोई स्टार नहीं है। यह तो किस्मत की देन है कि वह बांग्लादेश की टीम में शामिल है। अभी तंजीम की उम्र सिर्फ 20 साल ही है।

कौन है तंजीम हसन साकिब

तंजीम हसन की बात करें तो यह गेंदबाज बांग्लादेश के लिए अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट खेल चुका है। दोनों टीमों में इस खिलाड़ी ने गजब का प्रदर्शन भी किया, जिसकी वजह से इन्हें बांग्लादेश की नेशनल टीम में मौका दिया गया है। इमर्जिंग एशिया कप में तंजीम ने 3 मैच खेलकर कुल 9 विकेट चटकाए थे। भारत के खिलाफ मैच में इस गेंदबाज ने 58 रन दिए और 2 खिलाड़ियों को आउट किया था।

यह भी पढ़ें

Watch Video: हॉलीवुड मूवीज की तरह धोनी की बाइक से निकला धुंआ, सोशल मीडिया पर लगी आग

PREV

Recommended Stories

Mohammed Shami Retirement: 64 टेस्ट, 229 विकेट...13 साल बाद अचानक क्यों लिया संन्यास, अब क्या है आगे का प्लान?
IND vs NZ 2nd ODI Live: फ्री जुगाड़ खोजकर थक गए? 100 रुपए से भी कम में ऐसे देखें Sony LIV पर पूरा मैच