भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बाइक प्रेम सभी लोग जानते हैं। लेकिन जब वे बाइक लेकर सड़कों पर निकलते हैं मजमा जमा हो जाता है। ऐसा ही कुछ नजारा रांची की सड़कों पर दिखा। 

MS Dhoni Viral Video. पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो की खासियत यह है कि धोनी ने एक युवा क्रिकेटर को बाइक पर लिफ्ट दी है और वह वीडियो शूट करते हुए चल रहा है। धोनी जिस बाइक से रांची की सड़क पर चल रहे हैं, वह किसी हॉलीवुड मूवी जैसी बाइक है और पीछे धुंए का गुबार छोड़ती हुई जा रही है। यह वीडियो जो भी देख रहा है, वह धोनी की तारीफ किए बिना नहीं रह रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रांची में ट्रेनिंग सेशन में लिया हिस्सा

महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान वहां प्रैक्टिस करने वाले युवा क्रिकेटर्स को बहुत कुछ सीखने को भी मिला लेकिन सबसे ज्यादा मजा तब आया जब उन्होंने एक युवा क्रिकेटर को बाइक पर लिफ्ट दी। क्रिकेटर ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं और लगातार वायरल किया जा रहा है। सच पूछिए तो इस वीडियो ने सोशलम मीडिया पर आग लगा दी है।

Scroll to load tweet…

ट्रंप के साथ भी वायरल हुआ था वीडियो

इससे कुछ दिन पहले ही महेंद्र सिंह धोनी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तब वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए थे। गोल्फ खेलने के बाद उन्होंने ट्रंप के साथ फोटो भी खिंचवाई थी। इससे पहले की बात करें तो वे यूएस ओपन में टेनिस स्टार अल्कराज का मैच देखने के लिए भी पहुंचे थे। महेंद्र सिंह धोनी का मौजूदा वीडियो सोशल मीडिया पर उनकी बाइक की रफ्तार के लिए भी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

Asia Cup 2023 IND vs BAN Live: कैसा है कोलंबो का मौसम, हेड-टू-हेड मुकाबले में कौन आगे