Watch Video: अनुष्का शर्मा से लेकर अनुराग ठाकुर तक...सेलिब्रिटीज ने सिराज और भारतीय टीम को दी जमकर बधाईयां

Published : Sep 17, 2023, 11:13 PM ISTUpdated : Sep 17, 2023, 11:22 PM IST
Siraj

सार

एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को लेकर हर भारतीय गर्व कर रहा है। देश की जानी-मानी हस्तियों ने भी सिराज को जी भरकर बधाई दी है। 

Ind vs SL Asia Cup Final. एशिया कप 2023 का फाइनल जीतने पर भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिराज ने 6 विकेट लेकर अकेले ही श्रीलंकाई टीम को हराने का काम किया है। उनकी गेंदबाजी पर विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा से लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तक ने बधाई दी है। आइए जानते हैं किसने भारत की जीत पर क्या कहा है।

 

 

अनुष्का शर्मा से लेकर राजामौली तक ने दी बधाई

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को सिर्फ 50 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद सिर्फ 6.1 ओवर में 10 विकेट से मैच जीत लिया। इस जीत पर बॉलीवुड स्टार और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा ने सिराज की जमकर तारीफ की है। इसके अलावा एसएस राजामौलि, विकी कौशल ने भी सिराज की शान में कसीदे पढ़े हैं। राजामौलि ने तो बाकायदा सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सिराज की तारीफ की है। वहीं महेश बाबू ने भी सोशल मीडिया पर सिराज की तारीफों के पुल बांधे हैं।

 

 

 

 

राजनेताओं ने दी सिराज को बधाई

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से लेकर उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर पुष्कर सिंह धामी ने भी सिराज को बधाई दी है। 8वीं बार भारत ने एशिया कप पर कब्जा किया है, जिसके बाद देश की नामी हस्तियों ने सिराज को बधाई का सेहरा बांधा है क्योंकि सिराज ने ही 6 विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ज्यादातर सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया का सहारा लिया और सिराज को बधाईयां दी है।

 

 

 

 

एशिया कप फाइनल के बाद किसको क्या मिला

एशिया कप 2023 का फाइनल जीतने के साथ ही भारत ने 8वीं बार खिताब पर कब्जा किया है। भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया है। चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टीम को करीब 62 लाख रुपए ईनाम के तौर पर मिले हैं। वहीं, श्रीलंकाई टीम को भी आधी राशि यानि 30 लाख रुपए की प्राइज मनी मिली है।

यह भी पढ़ें

Asia Cup Prize Money: फाइनल जीतकर भारत चैंपियन, कुलदीप मालामाल, सिराज ने लूटी महफिल- जानें किसको क्या मिला ईनाम?

 

 

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 20 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच? जानिए पूरा शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 19 May 2026: LSG vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 64वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच