Handshake Row: टीम इंडिया ने हाथ न मिलाया तो पाकिस्तान ने इस अधिकारी पर गिराई गाज, बताई ये वजह

Published : Sep 15, 2025, 07:37 PM IST
India Pakistan handshake row

सार

Asia Cup: टीम इंडिया द्वारा हाथ नहीं मिलाने से नाराज PCB ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक उस्मान वाहला को हटा दिया है। कहा है कि उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की।

Asia Cup 2025, India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। टॉस के वक्त और मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। इससे पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।

PCB ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक उस्मान वाहला को हटाया

PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) ने हाथ नहीं मिलाने की घटना के चलते अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने हाथ मिलाने के विवाद पर 'समय पर कार्रवाई न करने' के चलते वाहला के खिलाफ कठोर कदम उठाया है।

हाथ नहीं मिलाने का मामला तब उठा जब मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। हाथ मिलाना मैच के बाद औपचारिकता होती है। ऐसा नहीं किए जाने पर पाकिस्तान बौखला गया और विवाद खड़ा कर दिया। पीसीबी ने मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की है।

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी टीम के रुख को सही ठहराते हुए कहा कि यह हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए था। बता दें कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हमला किया था और 26 लोगों की हत्या की थी।

पीसीबी ने आईसीसी के सामने उठाया हाथ न मिलाने का मामला

पीसीबी ने पहले हाथ नहीं मिलाने का मामला ACC (Asian Cricket Council) के सामने उठाया। इसके बाद ICC (International Cricket Council) से हस्तक्षेप की मांग की है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी वर्तमान में ACC के अध्यक्ष हैं। वहीं, आईसीसी का नेतृत्व भारत के जय शाह करते हैं। एशिया कप का संचालन ACC द्वारा किया जाता है। यह सीधे आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

मोहसिन नकवी ने की मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग

X पर शेयर किए गए एक बयान में नकवी ने कहा, "PCB ने ICC के साथ मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा आईसीसी आचार संहिता और क्रिकेट की भावना से संबंधित एमसीसी कानूनों के उल्लंघन के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पीसीबी ने एशिया कप से मैच रेफरी को तुरंत हटाने की मांग की है।"

यह भी पढ़ें- Asia Cup: टीम इंडिया ने हाथ न मिलाया तो बौखलाया पाकिस्तान, मैच रेफरी के खिलाफ की ये मांग

पीसीबी के अनुसार पाइक्रॉफ्ट ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा को भारतीय कप्तान से हाथ न मिलाने के लिए कहा था। पाकिस्तानी टीम के मैनेजर नावेद चीमा ने भी एसीसी में शिकायत दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2025: पाकिस्तान को हराकर भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने कही बड़ी बात

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स