टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव की चमक देख फीके पड़ जाएंगे एशिया कप के दिग्गज खिलाड़ी

Published : Sep 08, 2025, 08:12 AM IST
Suryakumar-Yadav-Best-T20-Innings

सार

Suryakumar Yadav Best T20 Innings: भारतीय टीम 10 सितंबर से एशिया कप 2025 की शुरुआत करने वाली है, जिसकी कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। आइए आज जानते हैं सूर्यकुमार यादव की पांच बेस्ट टी20 इंटरनेशनल परफॉर्मेंस के बारे में...

SKY Top 5 T20I Records: एशिया कप 2025 के लिए भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। उन्हें टी20 इंटरनेशनल का सुपरस्टार कहा जाता है। 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने अब तक 83 मैच खेले हैं, जिसमें से 16 बार उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला है। उन्होंने अब तक के अपने टी20 करियर में 1555 रन अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं उनकी पांच बेस्ट पारी कौन सी थी...

इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी

2022 में नॉटिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 216 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम 31 रन पर 3 विकेट गवां चुकी थी, फिर सूर्यकुमार यादव मैदान पर उतरे और ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 55 गेंद में 117 रन बनाया। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के जड़े।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार ने जड़ा शतक

2022 में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 111 रनों की शतकीय पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 11 चौके लगाए और न्यूजीलैंड को 192 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और भारत ने 65 रनों से मैच जीत लिया।

और पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की दमदार फिटनेस का राज क्या है?

श्रीलंका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की धुआंधार पारी

2023 में सूर्यकुमार यादव ने नए साल पर श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रचते हुए 51 गेंद में 112 रनों की नाबाद पारी खेली और भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

एशिया कप 2022 में सूर्यकुमार यादव की परफॉर्मेंस

एशिया कप 2022 में हांगकांग के खिलाफ एक मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 40 बॉलों पर 68 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें- कितने अमीर हैं क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव? जानें कहां-कहां से करते हैं कमाई

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने जड़ा शतक

2023 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 56 गेंद में तेजी से 100 रनों की पारी खेली और भारतीय टीम को जीत दिलाई। इस दौरान वो भारतीय टीम की कप्तानी भी कर रहे थे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स