एशियन गेम्स में Team India को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI ने बताई पूरी वजह

Published : Sep 09, 2026, 08:15 AM IST
India Cricket Team in Asian games

सार

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम को 5-स्टार होटल की सुविधा नहीं मिलेगी। जानिए खिलाड़ियों के ठहरने की पूरी व्यवस्था, BCCI का बयान और कब से शुरू होगा भारत का अभियान।

Team India Asian Games: जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह तैयार है। हालांकि, इस बार खिलाड़ियों को विदेशी दौरों की तरह 5-स्टार होटल की सुविधा नहीं मिलेगी। बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम आयोजन समिति के उपलब्ध कराए गए आधिकारिक आवास में ही ठहरेगी। हालांकि यह व्यवस्था किसी लग्जरी होटल जैसी नहीं होगी, लेकिन खिलाड़ियों को आरामदायक और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्यों 5-स्टार होटल में नहीं ठहरेगी भारतीय टीम?

भारतीय दल की विदाई के दौरान राजीव शुक्ला ने बताया कि नागोया में हाई-क्लास होटलों की संख्या काफी कम है। यही वजह है कि शुरुआत में खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर कुछ सवाल जरूर उठे थे। हालांकि, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के आवास का पूरी तरह निरीक्षण किया है और मौजूदा व्यवस्था से संतुष्ट है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के रहने की जगह की तस्वीरें और वीडियो भी मंगवाए गए थे। सभी व्यवस्थाओं की जांच के बाद यह सुनिश्चित किया गया कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। शुक्ला ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय क्रिकेटर अलग-अलग कमरों में ठहरेंगे और उन्हें आरामदायक माहौल मिलेगा।

पीटी उषा ने भी किया व्यवस्थाओं का समर्थन

भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने भी आवास व्यवस्था को लेकर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए होटल पहले से ही बुक किए जा चुके हैं। इसके अलावा आयोजकों की ओर से छोटे विला और जहाज जैसी विशेष आवास सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। पीटी उषा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग होटल बुक करना संभव नहीं था। इसलिए सभी टीमों के लिए सामूहिक और व्यवस्थित आवास की व्यवस्था की गई है, जिससे खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

और पढ़ें- Asian Games 2026: 3 अक्टूबर को बन सकता है खास संयोग, भारत के दो देशों में होंगे 2 मैच

22 सितंबर को होगा ऐतिहासिक मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम 20 सितंबर को टोक्यो के लिए रवाना होगी। इसके बाद 22 सितंबर को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी। वहीं, 28 सितंबर से टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। राजीव शुक्ला ने कहा कि होटल से ज्यादा जरूरी मैदान, पिच और ड्रेसिंग रूम की गुणवत्ता थी। एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) की टीम नागोया का दौरा कर चुकी है और सभी तैयारियों पर संतोष जताया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेगी।

एशियन गेम्स को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम 5-स्टार होटल में क्यों नहीं ठहरेगी?

नागोया में हाई-क्लास होटलों की सीमित उपलब्धता के कारण टीम आयोजन समिति के आधिकारिक आवास में ठहरेगी।

2. भारतीय टीम जापान के खिलाफ पहला मैच कब खेलेगी?

भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी।

3. क्या खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था से BCCI संतुष्ट है?

हां, BCCI और IOA दोनों ने आवास व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद इसे आरामदायक और संतोषजनक बताया है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

क्यों विराट कोहली का ब्रांड One8 बना चर्चा का विषय? पाकिस्तान महिला टीम की तस्वीरें हुईं वायरल
U-19 टीम में बड़ा बदलाव: Rohit Yadav पर 2 साल का बैन, जानें किसे मिली भारतीय स्क्वॉड में जगह