Asian Para Games 2023: प्राची यादव ने जीता गोल्ड- कौरव मनीष को मिला ब्रांज मेडल

Published : Oct 24, 2023, 10:33 AM IST
prachi yadav

सार

एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय एथलीट्स का मेडल जीतना जारी है। मंगलवार को जिवांजी ने पहला गोल्ड जीतकर मेडल्स की शुरूआत की। इसके बाद भारत ने 2 मेडल और जीत लिए हैं। 

Asian Para Games 2023. एशियन पारा गेम्स में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को मिली गोल्डन सफलता के बाद मंगलवार को भी भारत ने गोल्ड मेडल जीतकर ही शुरूआत की है। इसके बाद भारतीय एथलीट्स ने वाटर स्पोर्ट्स इवेंट में भी 1 गोल्ड मेडल और 1 ब्रांज मेडल जीत लिया है।

प्राची यादव को गोल्ड मेडल मिला

भारतीय पारा एथलीट प्राची यादव ने वुमेंस केएल2 कैनोय में 54.962 का टाइम निकाला और गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। इस इवेंट के पुरूष वर्ग में कौरव मनीष ने ब्रांज मेडल जीत लिया है। इससे पहले जिवांजी ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय एथलीट्स पारा एशियाई खेलों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और मेडल्स जीत रहे हैं। इससे पहले एशियन पारा गेम्स 2023 में भारत के लिए सोमवार का दिन स्वर्णिम रहा। एक तरफ जहां भारत ने पांच गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं। तो वहीं, 4 सिल्वर और 3 कांस्य पदक भारत को मिले हैं।

 

 

17 इवेंट में 303 एथलीट्स ले रहे हिस्सा

चौथे एशियाई पारा गेम्स 2023 में भारत की ओर से कुल 303 एथलीट्स का दल भेजा गया है। यह एशियाई पारा खेलों के दौरान 17 गेम्स में भाग ले रहे हैं। इससे पहले अवनी लखेरा ने आर2 10 मीटर एयर राइफल स्टैंड एसएच 1 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, शैलेश कुमार, प्रणव सुरमा और निशाद कुमार ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस बार भारतीय एथलीट्स जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर है कि भारत ज्यादा से ज्यादा मेडल्स जीतने में कामयाब होगा।

यह भी पढ़ें

Asian Para Games 2023: दीप्ति जिवांजी ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, यह रिकॉर्ड बनाया

 

 

PREV

Recommended Stories

Ind vs South Africa Match Result: आज का मैच कौन जीता? भारत बनाम साउथ अफ्रीका
T20 World Cup 2026 में ये 5 नाम तय करेंगे जीत-हार! पहले दो फैंस के फेवरेट