पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच में भारतीय फैन को स्टेडियम में तिरंगा ले जाने से मना करने पर बवाल

Published : Oct 24, 2023, 12:16 AM IST
Afghanistan

सार

कथित तौर पर एक भारतीय फैन को स्टेडियम में तिरंगा लेकर अंदर जाने से एक पुलिसकर्मी ने रोक दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने फैन से तिरंगा ले जाने से मना किया और उसे छीन लिया। यह घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है। 

ODI World Cup 2023: चेन्नई में खेले गए पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच में बड़ा उलटफेर तो हुआ ही एक और मामला सामने आया है। स्टेडियम में भारतीय फैन को तिरंगा अंदर लेकर जाने से रोकने वाले पुलिसकर्मी को स्टेडियम से वापस बुला लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कथित तौर पर एक भारतीय फैन को स्टेडियम में तिरंगा लेकर अंदर जाने से एक पुलिसकर्मी ने रोक दिया। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी ने फैन से तिरंगा ले जाने से मना किया और उसे छीन लिया। यह घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुआ बताया जा रहा है।

यह घटना सामने आने के बाद तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई ने ट्वीटर पर पोस्ट किया कि तिरंगा को स्टेडियम में ले जाने से रोकने का अधिकार तमिलनाडु क्रिकेट संघ को किसने दे दिया। उन्होंने इसे तिरंगा का अपमान बताते हुए आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग की। अन्नामलाई के ट्वीट किए जाने के बाद तमिलनाडु पुलिस ने जवाब दिया कि पुलिसकर्मी को मौका से वापस बुला लिया गया है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद एसआई के खिलाफ जांच की जा रही है7 उसे कंट्रोल रूम वापस बुला लिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?