केएल राहुल के परिवार की बात की जाए तो उनकी फैमिली टीचिंग बैकग्राउंड से आती है। उनके पिता का नाम केएन लोकेश है, जो एनआईटी कर्नाटक में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में डीन है। उनके पिता भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर के बहुत बड़े फैन थे। उन्हें लगा कि सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर का नाम राहुल है, इसलिए उन्होंने भी अपने बेटे का नाम राहुल रख दिया।