जिम्बाब्वे से आयरलैंड के जीतने की दुआ क्यों कर रहे ऑस्ट्रेलियाई! कंगारुओं की हालत खराब

Published : Feb 17, 2026, 11:57 AM IST

2026 के ICC T20 वर्ल्ड कप में कई चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले हैं। अब हालत ये है कि पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया आज जिम्बाब्वे के खिलाफ आयरलैंड की जीत की दुआ कर रहा है।

PREV
16
कंगारू टीम को श्रीलंका ने हराया
ICC T20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 'B' मैच में सह-मेजबान श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। दशुन शनाका की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
26
निसांका ने जड़ा T20 वर्ल्ड कप का पहला शतक
पल्लेकेले स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 181 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने दो ओवर रहते ही सिर्फ दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाथुम निसांका ने नाबाद शतक जड़ा।
36
श्रीलंका के खिलाफ हार से बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें
पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है, जिससे सुपर-8 की राह मुश्किल हो गई है। आयरलैंड से पहला मैच जीतने के बाद टीम जिम्बाब्वे और अब श्रीलंका से भी हार गई है।
46
जिम्बाब्वे-आयरलैंड मैच पर ऑस्ट्रेलिया की नजर
श्रीलंका से हार के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच पर टिकी हैं। कंगारू टीम दुआ कर रही है कि इस मैच में आयरलैंड की जीत हो।
56
पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है जिम्बाब्वे
ग्रुप 'B' में जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है।
66
आज जिम्बाब्वे जीता तो खत्म होगा ऑस्ट्रेलिया का सफर
अगर आज जिम्बाब्वे जीत गया तो ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 की रेस से बाहर हो जाएगा। लेकिन अगर आयरलैंड जीता, तो ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। फिर उसे ओमान को बड़े अंतर से हराना होगा।
Read more Photos on

Recommended Stories