BCCI ने Team India को दिया स्पेशल उपहार, T20 World Cup 2024 विजेता खिलाड़ियों को मिला हीरे की अंगूठी

Published : Mar 21, 2025, 12:46 PM ISTUpdated : Mar 21, 2025, 12:47 PM IST
BCCI gifted ring to all indian players

सार

Indian Cricket Team: BCCI ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप जीतने पर खास तरह की अंगूठी गिफ्ट में दी है। साल 2024 में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। 

BCCI Gifted Ring Team India Players: भारत में क्रिकेट को लेकर काफी ज्यादा उत्साह नजर आता है। यहां टीम इंडिया के चाहनेवालों की कमी नहीं है। भारतीय टीम जहां भी क्रिकेट खेलने जाती है, वहां भारी संख्या में फैंस इकठ्ठा होते हैं। दुनिया के हरेक कोने में भारतीय फैंस दिखाई देते हैं। खासकर जब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला हो, उस समय पूरे विश्व की नजर स्क्रीन पर होती है। टीम जब भी कोई ICC खिताब अपने नाम करती है, तब BCCI सभी खिलाड़ियों के हौसले बढ़ाता है और सम्मानित करता है। पिछले साल खेले गए टी20 विश्व कप में भारत ने खिताब जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। अब उस शानदार प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई ने सभी प्लेयरों को हीरे की अंगूठी गिफ्ट की है।

BCCI ने खिलाड़ियों को गिफ्ट में दी हीरे की अंगूठी

दरअसल, बोर्ड क्रिकेट कंट्रोल ऑफ इंडिया BCCI ने भारत को टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीतने पर टीम के सभी खिलाड़ियों को हीरे की अंगूठी गिफ्ट में दी है। 25 फरवरी को ही सभी को एक इवेंट में 60 ग्राम की 18 कैरेट गोल्ड डायमंड रिंग तोहफे में दिया। इस रिंग की खासियत यह थी, कि उसपर सभी खिलाड़ियों के नाम और जर्सी नंबर लिखे हैं। वहीं, इस अंगूठी पर इस वर्ल्ड कप में किसने कितने रन बनाए और विकेट लिए वो भी लिखा हुआ है। टीम इंडिया के सभी धुरंधरों के लिए यह पल बेहद यादगार रहा। 

16 साल के बाद टीम इंडिया दूसरी बार बना चैंपियन

टीम इंडिया ने दूसरी बार ICC टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। पहली बार साल 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह कारनामा करके दिखाया था। यह टी20 फॉर्मेट में पहला ICC टूर्नामेंट था। उस साल फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था खिताब पर कब्जा किया था। उसके 16 साल के बाद हिंदुस्तान ने दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम दर्ज किया। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने लाजवाब प्रदर्शन किया। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में कमाल किया था।

PREV

Recommended Stories

KKR vs PBKS Weather Update: कोलकाता में आज मैच होगा या धुल जाएगा? टॉस से पहले जान लें ईडन गार्डन्स का मिजाज
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 6th April, 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल