Strip club में पति केएल राहुल संग पार्टी करने पर अथिया शेट्टी ने दी सफाई, फैंस ने कहा भला-बुरा

Published : May 28, 2023, 11:56 AM ISTUpdated : May 28, 2023, 11:59 AM IST
actress athiya Shetty viral post

सार

सोशल मीडिया पर केएल राहुल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंदन के स्ट्रिप क्लब में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर फैंस का पारा चढ़ गया और उन्हें खूब ट्रोल किया गया। ऐसे में अब उनकी वाइफ अथिया शेट्टी उनका सपोर्ट करती नजर आईं।

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2023 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे केएल राहुल चोटिल हो गए थे, जिसके बाद लंदन में उनकी सर्जरी हुई। इसके चलते वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से भी बाहर हो गए। लेकिन इस बीच केएल राहुल का एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है, जिसमें वह लंदन के एक स्ट्रिप क्लब में पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखकर फैंस का पारा चढ़ गया और फैंस ने उन्हें खूब ट्रोल किया। अब इस वीडियो पर सफाई देते हुए केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है।

क्या है केएल राहुल का वायरल वीडियो

केएल राहुल ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो स्टोरी में पोस्ट की थी। जिसमें केएल राहुल, अथिया शेट्टी और अपने फ्रेंड्स के साथ एक क्लब में पार्टी करते हुए नजर आ रहे थे। जहां पर रिवीलिंग कपड़े पहने स्ट्रिप डांसर डांस कर रही थी। यह देखकर फैंस केएल राहुल से नाराज हो गए और यह तक कह दिया कि पार्टी करने से बेहतर है अपने रिहैब पर ध्यान दो। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने तो उन्हें भला-बुरा भी कहा।

 

 

अथिया शेट्टी ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

केएल राहुल के पक्ष में उतरते हुए अब उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने एक पोस्ट शेयर किया है। अथिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि "मैं आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हूं। बहुत सी चीजों पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करती, लेकिन कभी-कभी खुद के लिए खड़ा होना जरूरी होता है। राहुल, मैं और हमारे दोस्त रेगुलर जगह गए थे जैसे सब जाते हैं। चीजों को गलत तरीके से समझना बंद करें। कुछ भी दावा करने से पहले अपने फैक्ट्स जरूर चेक कर लें। पीस एंड लव..." इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ती हुई एक इमोजी भी शेयर की।

लंदन में एक साथ है केएल राहुल और अथिया शेट्टी

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस समय लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, केरल राहुल भी अपनी सर्जरी के बाद अपनी वाइफ अथिया शेट्टी के साथ लंदन में ही मौजूद हैं। इस दौरान उनकी कई सारी तस्वीरें वायरल होती है। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी सफल सर्जरी की जानकारी भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।

और पढ़ें- IPL 2023 closing ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में जलवा बिखेरेंगे ये सितारे, वर्ल्ड फेमस रैपर करेंगे लोगों का मनोरंजन

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल