Border-Gavaskar Trophy 2023: इंदौर टेस्ट टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' मुकाबला, जानें जीत के बाद क्या मिलेगा तोहफा?

Published : Feb 25, 2023, 05:10 PM IST
team india

सार

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy 2023) के तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाएगा। टीम इंडिया इंदौर पहुंच चुकी है और तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

Border-Gavaskar Trophy 2023. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से इंदौर में खेला जाएगा और यह टेस्ट मैच भारत के लिए करो या मरो के मुकाबले जैसा है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है वह नंबर वन टेस्ट टीम बन जाएगी। इतना ही नहीं यह मैच जीतने के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर जाएगी। रोहित शर्मा एंड कंपनी की पूरी कोशिश होगी कि वह हर हाल में यह मैच जीतें और भारत को नंबर वन टेस्ट टीम बनाएं।

रविवार से प्रैक्टिस करेगी टीम इंडिया

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जाना है। इसके लिए टीम इंडिया इंदौर पहुंच चुकी है और रविवार से टीम प्रैक्टिस भी करेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से पहले ही आगे और अब उसकी नजरें तीसरे टेस्ट मैच पर है। मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की लिस्ट में भारतीय टीम 64.06 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे टेस्ट में जीत मिलते ही भारतीय टीम नंबर 1 पर पहुंच जाएगी। इसके बाद तो चौथा टेस्ट सिर्फ ड्रॉ कराने की जरूरत है।

क्या है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा हाल

  • वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के पास 64.06 अंक हैं
  • ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास कुल 67.0 अंक हैं
  • भारत तीसरा मैच जीतते ही इस लिस्ट में नंबर वन होगी
  • अफ्रीका-वेस्टइंडीज की टीम पहले ही बाहर हो चुकी हैं
  • श्रीलंका अगर न्यूजीलैंड को हराएगा तभी चुनौती देगा

रविचंद्रन अश्विन की नजरें इन दो रिकॉर्ड्स पर हैं

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर रविचंद्रन तीसरे टेस्ट मैच में दो बड़े रिकॉर्ड्स बना सकते हैं। पहला यह कि यदि वे 2 विकेट ले लेते हैं तो सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पूर्व कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड ब्रेक कर देंगे। कपिल देव ने कुल 687 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं और 2 विकेट लेते ही अश्विन उनसे आगे निकल जाएंगे। वहीं अगर वे मैच की दोनों पारियों में कुल 9 विकेट चटका लेते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है जिन्होंने 111 विकेट लिए हैं। अश्विन ने अभी तक 103 विकेट लिए हैं और 9 विकेट लेते ही वे 112 विकेट के साथ नंबर वन गेंदबाज बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup: शेफाली वर्मा से लेकर हरमनप्रीत कौर तक...जानें कौन हैं सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली 5 खिलाड़ी

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बारिश ने रोका खेल, टॉस में देरी; ईडन पार्क की पिच पर किसे मिलेगा फायदा?
IND vs NZ 1st ODI Live: आपके नंबर पर फ्री तो नहीं SonyLIV? पैसे खर्च करने से पहले ऐसे करें चेक