Border-Gavaskar Trophy 2023: सबसे तेज 25 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने विराट कोहली, सचिन-पोटिंग को इस मामले में छोड़ा पीछे

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy 2023) में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने सबसे तेज 25,000 रन बनाए हैं।

 

Manoj Kumar | Published : Feb 19, 2023 8:13 AM IST / Updated: Feb 19 2023, 01:52 PM IST

Border-Gavaskar Trophy 2023. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में विराट कोहली ने 20 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर टोड मर्फी ने उन्हें स्टंप आउट कराया लेकिन इससे पहले विराट ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। विराट कोहली 25000 रन बनाने के मामले में दुनिया के 6ठें खिलाड़ी बन गए हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने सिर्फ 549 पारियां खेली हैं। यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज 25000 रन बनाए गए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर अभी भी नंबर वन पर हैं।

Border-Gavaskar Trophy 2023- 25 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय

विराट कोहली 25000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने हैं। पहले भारतीय सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 664 इंटरनेशनल मैचों में कुल 34357 रन बनाए हैं। इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है जिन्होंने 25 हजार रनों का आंकड़ा छू लिया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के 6ठें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, श्रीलंका के महेला जयवर्धने और साउथ अफ्रीका के जैक्स कैलिस का नाम शामिल है।

Border-Gavaskar Trophy 2023- सबसे तेज विराट कोहली

 

 

Border-Gavaskar Trophy 2023- विराट की औसत सबसे ज्यादा

विराट कोहली दुनिया के पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने 50 की औसत के साथ 25 हजार रनों का आंकड़ा पार किया है। वे दुनिया के पहले प्लेयर हैं जिन्होंने 21वीं सदी में डेब्यू किया और 25 हजार रन बना डाले। इससे पहले जिन खिलाड़ियों ने 25 हजार रन बनाए हैं उन्होंने 20वीं सदी में डेब्यू किया था। विराट कोहली ने 549 पारियों में यह कीर्तिमान बनाया है जबकि सचिन ने 577 पारियों में 25 हजार रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें

Border-Gavaskar Trophy 2023: फेवरेट फूड देखकर एक्साइटेड हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो

 

 

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल से बातचीत की
Uttarakhand में फंसे कांवड़ियों के लिए भगवान बनकर पहुंची SDRF #Shorts
हाथरस हादसा: चढ़ावा ना लेने वाला नारायण साकार कैसे बना करोड़ों का मालिक
हाथरस हादसा: SIT ने जांच में किसको ठहराया जिम्मेदार? न्यायिक जांच आयोग की टीम भी पहुंचेगी
1 ली. पेट्रोल के बराबर होने वाला है टमाटर का दाम, अभी और होगा महंगा