Champions Trophy 2025: ICC इवेंट में न्यूजीलैंड से आगे भारत, जानें किसने जीते कितने मैच

Published : Mar 09, 2025, 11:15 AM ISTUpdated : Mar 10, 2025, 06:34 AM IST
New Zealand vs India Match

सार

ICC Champions Trophy 2025 Final में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ। आईसीसी इवेंट में न्यूजीलैंड की तुलना में भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है।

ICC Champions Trophy 2025 Final: दुबई में आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला गया। भारत और न्यूजीलैंड की टीम खिताबी भिड़ंत में आमने-सामने हुए। इस प्रतियोगिता में भारत ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। यह सिलसिला फाइनल में भी जारी रहा। भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया। 

ICC इवेंट्स में हाल के समय में भारत और न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद कांटे का रहा। 2011 से ICC व्हाइट-बॉल इवेंट्स में भारत ने 86 मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने इनमें से 70 मैच जीते हैं। भारत को 15 मैच में हार मिली। एक का नतीजा नहीं निकला। इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 77 मैच खेले हैं और 49 जीते हैं। वहीं, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 77 मैच खेले हैं और 45 जीते हैं। न्यूजीलैंड को 27 तो दक्षिण अफ्रीका को 29 मैच में हार मिली है।

2011 से 2025 तक ICC व्हाइट-बॉल इवेंट्स में किसने कितने मैच जीते

टीममैचजीतहारटाइ
भारत8670151
ऑस्ट्रेलिया7749230
न्यूजीलैंड7745273
दक्षिण अफ्रीका7745292
इंग्लैंड8041361

नॉकआउट मैच में होता रहा है भारत और न्यूजीलैंड का सामना

2011 से भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला नॉकआउट मैच में होता रहा है। 2011 से 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 14 ICC मेन्स इवेंट आयोजित की गई हैं। इसमें दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी शामिल हैं। इनमें से भारत दो को छोड़कर सभी के नॉकआउट में पहुंचा। 2012 और 2021 में आयोजित टी20 विश्व कप में भारत नॉकआउट में नहीं पहुंच सका था।

न्यूजीलैंड 8 बार नॉकआउट स्टेज तक पहुंचा

2011 से अब तक भारत 12 बार नॉकआउट में पहुंचा है। इसमें चार बार भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। भारत 5 बार उपविजेता और 3 बार चैम्पियन रहा है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। 2011 से 2025 के बीच न्यूजीलैंड 8 बार नॉकआउट स्टेज तक पहुंचा है। न्यूजीलैंड चार बार सेमीफाइनल में हारा। तीन बार वह उपविजेता रहा। न्यूजीलैंड ने 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए भारत को हराया था।

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 16 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल