किंग कोहली ने अलीबाग में खरीदा आलीशान आशियाना, जानें कितनी है विला की कीमत

Virat Kohli Luxury Villa. टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई के पॉश एरिया अलीबाग में शानदार आशियाना खरीदा है। यह विला अलीबाग फॉर्महाउस में है और यहां से मुंबई की दूरी स्पीड बोट से मात्र 15 मिनट की है। जानें इसकी कीमत और खासियत...

 

Manoj Kumar | Published : Feb 24, 2023 10:27 AM IST / Updated: Feb 25 2023, 11:27 AM IST

15
2000 वर्गफीट में विराट का विला

विराट कोहली ने अलीबाग के आवास लिविंग में लग्जरी विला खरीदा है। अलीबाग में विराट कोहली की यह दूसरी प्रॉपर्टी है और यह करीब 2 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। यह नया विला मांडवा जेट्टी से 5 मिनट की दूरी पर है।
 

25
कोहली ने खरीदा 6 करोड़ का विला

किंग कोहली ने अलीबाग में जो लग्जरी विला खरीदा है उसकी कीमत 6 करोड़ रुपए है। स्पीड बोट से मुंबई की दूरी महज 15 मिनट में तय की जा सकती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा यहां क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
 

35
भाई विकास कोहली ने कराई रजिस्ट्री

आवास लिविंग के कानूनी सलाहकार व एडवोकेट महेश म्हात्रे के अनुसार विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। इस वजह से विला की रजिस्ट्री उनके भाई विकास कोहली ने पूरे किए हैं।
 

45
विराट के विला में 400 फीट का स्विमिंग पूल

विराट कोहली ने जो विला खरीदा है, इसमें करीब 400 वर्गफुट का एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है। पिछले साल ही सितंबर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अलीबाग में एक फॉर्म हाउस खरीदा था। इस विला के लिए उन्होंने करीब 36 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी पेड की है।

55
पिछले साल खरीदा 20 करोड़ का फॉर्महाउस

पिछले साल ही विराट और अनुष्का ने अलीबाग में 19.24 करोड़ का फॉर्म हाउस खरीदा था। यह जिराड गांव में करीब 36 हजार वर्गफीट में फैला हुआ है। तब कपल ने 1.15 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया था।

यह भी पढ़ें

Women's T20 World Cup: ICC ने शेयर किया एमएस धोनी-हरमप्रीत का वीडियो, इसे देखकर करोड़ों फैंस की आंखें हो गईं नम

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos