Glenn Maxwell. ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की है और यह जोड़ी काफी चर्चा में रही। इन तस्वीरों में देखें कौन हैं खूबसूरत विनी रमन मैक्सवेल...
ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। मैक्सवेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। उन्होंने भारतीय मूल की विनी रमन से शादी की है और क्रिकेट वर्ल्ड में इस कपल को खूब पसंद किया जाता है।
25
मेलबर्न में रहती हैं विनी रमन
बेहद खूबसूरत विनी रमन पेशे से फार्मासिस्ट हैं और वे मेलबर्न में रहती हैं। ग्लेन मैक्सवेल से शादी से पहले दोनों ने काफी दिनों तक डेट किया और फिर शादी की। मैरिज के बाद विनी ने अपना नाम विनी रमन मैक्सवेल रख लिया।
35
4 साल तक मैक्सवेल किया डेट
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने 2027 से लेकर 2021 तक डेट किया और 4 साल तक एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझा। इसके बाद दोनों ने 21 फरवरी 2021 को शादी कर ली। यह जोड़ी काफी चर्चित रही है।
45
क्रिस्चियन और तमिल स्टाइल से शादी
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन ने पहले क्रिस्चियन परंपरा के अनुसार शादी की। इसके कुछ ही दिनों के बाद दोनों तमिल स्टाइल से भी शादी की। शादी की दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं और फैंस ने इन्हें खूब पसंद भी किया।
55
ग्लेन मैक्सवेल-विनी को घूमना पसंद
ग्लेन मैक्सवेल और विनी को एक साथ घूमना-फिरना बहुत ज्यादा पसंद है। दोनों ने एक साथ पेरिस, लंदन, डबलिन, न्यूजीलैंड सहित कई देशों की यात्रा की है। विनी मूलरूप से तमिल परिवार से बिलांग करती हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है।