
DC vs GT Live Match: IPL 2026 का रोमांच आज सातवें आसमान पर होने वाला है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा, लेकिन असली टेंशन तब होती है जब मैच के दौरान इंटरनेट स्लो हो और मैच बफरिंग करने लगता है। अगर आप भी स्लो इंटरनेट से परेशान हैं, तो घबराइए मत। हम आपको बता रहे हैं मैच देखने का वो तरीका, जिससे एक भी गेंद मिस नहीं होगी।
मैच: दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस
समय: शाम 7:30 बजे
टॉस: शाम 7:00 बजे
मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
टीवी पर देखें मैच, इंटरनेट की टेंशन नहीं
अगर आप घर पर हैं, तो इंटरनेट के चक्कर में न पड़ें। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर मैच का मजा लें। हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi ट्यून कर सकते हैं। यहां न बफरिंग होगी, न डेटा खर्च होगा।
मोबाइल पर स्मार्ट सेटिंग
अगर आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप या वेबसाइट पर मैच देख रहे हैं और इंटरनेट स्लो है, तो वीडियो सेटिंग्स में जाकर क्वालिटी को 'Auto' या 'Medium' पर सेट कर दें। इससे कम नेटवर्क में भी मैच स्मूथ चलेगा।
डेटा बचाएं और मैच देखें
जब शाम 7.30 बजे दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला शुरू हो जाए, तो उससे पहले ही अपने फोन में फालतू ऐप्स का बैकग्राउंड डेटा बंद कर दें, ताकि सारा इंटरनेट सिर्फ मैच देखने में इस्तेमाल हो।
इस सीजन में दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है, लेकिन हालात एकदम अलग हैं। दिल्ली कैपिटल्स अपने दोनों शुरुआती मैच जीतकर जोश में है। 4 पॉइंट्स के साथ अक्षर पटेल की टीम टेबल में चौथे नंबर पर है। गुजरात टाइटंस के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अपने दोनों मैच हारकर शुभमन गिल की सेना 9वें नंबर पर है।
इसे भी पढ़ें- DC vs GT Pitch Report: आज उसी पिच पर मैच जहां बना IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, गेंदबाजों के उड़ने वाले हैं होश!
इसे भी पढ़ें- DC vs GT Preview: दिल्ली की हैट्रिक जीत पर नजर, पर गुजरात के खिलाफ मैच पर बारिश का साया!