IPL Today Match Pitch Report: आज अरुण जेटली स्टेडियम में रनों का सैलाब आ सकता है, क्योंकि यह वही पिच है जहां इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना है। बल्लेबाजों के लिए यह मैदान जन्नत से कम नहीं, हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। दिल्ली लगातार दो जीत के साथ कॉन्फिडेंस से भरी है, जबकि गुजरात हार की हैट्रिक से बचने मैदान में उतरेगी।

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Match: IPL 2026 में आज शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आर-पार की जंग होने वाली है। एक तरफ है अक्षर पटेल की दिल्ली कैपिटल्स (DC) जो जीत का घोड़ा दौड़ा रही है और दूसरी तरफ है गुजरात टाइटंस (GT) जिसे इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश है। लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से ज्यादा चर्चा आज दिल्ली की उस पिच की हो रही है, जिसने पिछले साल गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। यह वही पिच है, जहां आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना है। मैच शुरू होने से पहले जानिए पिच का मिजाज...

DC vs GT: बल्लेबाजों का 'स्वर्ग' है दिल्ली का मैदान

अगर आप छक्के-चौके देखने के शौकीन हैं, तो आज का मैच आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकता है। दिल्ली की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की पसंदीदा रही है। इसी मैदान पर 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। आज भी पिच का मिजाज वैसा ही लग रहा है। यानी गेंदबाजों के लिए बचने की जगह बहुत कम है। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन एक बार गेंद पुरानी हुई तो फिर सिर्फ बल्लेबाजों का राज चल सकता है।

GT vs DC: मैच का पूरा हिसाब-किताब

दिल्ली के इस ऐतिहासिक मैदान पर अब तक 98 मैच खेले जा चुके हैं। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि यहां टॉस का रोल बहुत बड़ा नहीं होता है। पहले बैटिंग करने वाली टीम 47 बार जीती है और बाद में बैटिंग (चेज) करने वाली टीम को 50 बार जीत मिली है। आंकड़ों की बात करें तो गुजरात टाइटंस का हाथ थोड़ा ऊपर रहा है। दोनों के बीच अब तक कुल 7 मैच हुए हैं, जिनमें से गुजरात 4 बार और दिल्ली 3 बार जीती है। पिछले साल 2025 में जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो दोनों बार बाजी गुजरात ने ही मारी थी।

दिल्ली बनाम गुजरात मैच: क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?

मैच से पहले एक टेंशन वाली खबर भी है। दिल्ली के आसमान में आज बादलों का डेरा है। करीब 57% आशंका है कि मैच के दौरान या उससे पहले गरज के साथ छींटे पड़ें। यहां का तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रहेगा यानी मौसम सुहाना होगा लेकिन उमस (Humidity) का भी असर दिख सकता है।

IPL 2026: पॉइंट्स टेबल का हाल

दिल्ली की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में है। अपने दोनों मैच जीतकर वे चौथे नंबर पर काबिज हैं। वहीं, गुजरात की टीम अब तक खाता भी नहीं खोल पाई है और 9वें नंबर पर संघर्ष कर रही है। आज अगर गुजरात हारी, तो उनके लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल होने लगेगी। आज का मैच आईपीएल 2026 का 14वां मैच है। टॉस शाम 7:00 बजे और मैच 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसे भी पढ़ें-DC vs GT Preview: दिल्ली की हैट्रिक जीत पर नजर, पर गुजरात के खिलाफ मैच पर बारिश का साया!

इसे भी पढ़ें-Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 8th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल