बेटिंग ऐप केस: युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

Published : Sep 16, 2025, 03:05 PM IST
बेटिंग ऐप केस: युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

सार

गैरकानूनी बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटरों युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को नोटिस भेजा है।

Yuvraj Singh money laundering: गैरकानूनी बेटिंग ऐप मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटरों युवराज सिंह और रॉबिन उथप्पा को नोटिस भेजा है। ED ने दोनों को गैरकानूनी बेटिंग ऐप्स के विज्ञापन में काम करने और मनी लॉन्ड्रिंग में मदद करने की शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले इस मामले में ED बॉलीवुड के कई सितारों से भी पूछताछ कर चुकी है।

उथप्पा को इस महीने की 22 तारीख को और युवराज सिंह को 23 तारीख को ED के दिल्ली मुख्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले युवराज जून में भी ED के सामने पेश हुए थे। क्रिकेटरों और बॉलीवुड सितारों के खिलाफ ED की यह कार्रवाई बेटिंग ऐप 1xBet से जुड़ी है।

 2022 में क्रिकेट से संन्यास लेने वाले उथप्पा ने 1xBet के विज्ञापनों में काम किया था। पहले, पूर्व भारतीय खिलाड़ियों शिखर धवन और सुरेश रैना को भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। शिखर धवन से ED ने आठ घंटे तक पूछताछ की थी। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को इस मामले में 24 तारीख को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। ED ने तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद मिमी चक्रवर्ती, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और बंगाली एक्टर अंकुश हाजरा से भी पूछताछ की थी। उर्वशी रौतेला भारत में 1xBet की ब्रांड एंबेसडर थीं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बारिश ने रोका खेल, टॉस में देरी; ईडन पार्क की पिच पर किसे मिलेगा फायदा?
IND vs NZ 1st ODI Live: आपके नंबर पर फ्री तो नहीं SonyLIV? पैसे खर्च करने से पहले ऐसे करें चेक