ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर एलिस पेरी ने पति से लिया तलाक, अब इस फुटबालर को कर रही हैं डेट

Published : Feb 23, 2023, 06:25 PM ISTUpdated : Feb 23, 2023, 07:32 PM IST
perry

सार

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की बेस्ट ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने साल 2020 में पति से तलाक ले लिया था। अब खबर आ रही है कि वे ऑस्ट्रेलिया के एक फुटबालर के साथ डेट कर रही हैं। 

Women's T20 World Cup. ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट ऑलराउंडर की जिंदगी फिर से पटरी पर लौटने लगी है। पति से मनमुटाव के बाद 2020 में एलिस पेरी ने तलाक ले लिया था। एलिस पेरी ने 2025 में रग्बी प्लेयर मैट टाउमा से शादी की थी लेकिन पांच साल के बाद ही दोनों के बीच दरार आ गई और उन्होंने तलाक ले लिया। इसके बाद से उनकी जिंदगी में सूनापन आ गया लेकिन अब खबर आ रही है कि वे ऑस्ट्रेलियन फुटबालर को डेट कर रही हैं।

पति भी कर रहे हैं डेट

तलाक के बाद एलिस पेरी के पूर्व पति टाउमा ने फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट आओमी कैमरन के साथ डेटिंग शुरू कर दी। इसके बाद अब एलिस पेरी ने नया पार्टनर ढूंढ लिया है और डेट कर रही हैं। हालांकि इस बार भी पेरी ने फुटबाल प्लेयर को चुना है और वे ऑस्ट्रेलिया की फुटबाल लीग में खेलने वाले नैट फाइट को डेट कर रही हैं। नैट फाइट फ्रीमेंटल फुटबाल क्लब के कप्तान भी हैं। उम्र में एलिस पेरी से 1 साल छोटे नैट फाइट का ऑस्ट्रेलिया में बड़ा नाम है।

दोनों को एक साथ देखा जाता है

एलिस पेरी और नैट फाइट ने अपने रिश्ते को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह दोनों खिलाड़ी मैरिज कर सकते हैं। एलिस पेरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की सदस्य हैं और इस वक्त साउथ अफ्रीका में महिला टी20 टूर्नामेंट खेल रही हैं। पेरी भारत में होने वाली महिला प्रीमियर लीग में भी दिखेंगी क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने उन्हें 1.7 करोड़ में खरीदा है।

ऑस्ट्रेलिया की टॉप ऑलरांड हैं पेरी

ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलिस पेरी बेहतरीन ऑलराउंडर हैं पिछले सीजन में वर्ल्ड कप जिताने में पेरी का बड़ा योगदान रहा है। एलिस पेरी की इसी खासियत की वजह से महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी ने उन्हें 1.7 करोड़ रुपए में खरीदा है। मौजूदा वर्ल्ड कप में भी वे बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2023: इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को मिली दिल्ली कैपिटल्स की कमान, नए रोल में दिखाई देंगे ऑलराउंडर अक्षर पटेल

 

PREV

Recommended Stories

IND vs WI Live: फ्री मैच लिंक पर क्लिक से पहले सावधान! 1 गलती से खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें सेफ तरीका
IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: JioHotstar पर नहीं चल रहा मैच? जियो यूजर्स 2 मिनट में ऐसे चालू करें