
ENG vs PAK Super 8 Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 का आज पांचवा मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच है। मैच श्रीलंका के कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 6.30 बजे होगा और मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के लिए डबल टेंशन है, जो उसकी सेमीफाइनल की राह मुश्किल बना सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के लिए करो या मरो जैसी कंडीशन ही हो सकती है।
पाकिस्तान की पहली टेंशन सामने मजबूत इंग्लैंड की टीम है, जिससे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम कभी भी जीत नहीं पाई है। दूसरा डर कैंडी में 25% बारिश की आशंका है। पाकिस्तान का सुपर-8 का पहला मैच भी बारिश से रद्द हो चुका है, जो न्यूजीलैंड के साथ था। तब दोनों टीमों को सिर्फ 1-1 अंक ही मिला था। अब अगर यहां भी मैच में खलल पड़ा, तो सेमीफाइनल की राह और मुश्किल हो सकती है।
टी20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं। इंग्लैंड ने 20 और पाकिस्तान ने सिर्फ 9 जीते हैं। जबकि 1 मैच टाई और एक बिना रिजल्ट के ही रहा। यानी रिकॉर्ड साफ कहता है कि पलड़ा इंग्लैंड का भारी है। इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान का तीन बार आमना-सामना हुआ है और तीनों बार जीत इंग्लैंड को ही मिली है। 2022 के फाइनल में भी इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी उठाई थी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड की ताकत जैकब बेथेल और आदिल रशीद जैसे खिलाड़ी रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक बेथेल ने 5 मैच में 146 रन बनाए हैं, जबकि आदिल ने 8 विकेट झटके हैं। वहीं, पाकिस्तान की उम्मीद साहिबजादा फरहान से है, जिन्होंने 5 मैच में 220 रन बनाए हैं, जिसमें एक सेंचुरी भी शामिल है। इसके अलावा उस्मान तारिक ने 4 मैच में 8 विकेट लेकर टीम को काफी उम्मीदें दी हैं। अगर फरहान का बल्ला चला तो पाकिस्तान मजबूत रह सकता है, लेकिन इंग्लैंड की स्पिन और डेथ बॉलिंग मैच पलट सकती है।
पल्लेकेले स्टेडियम में अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 18 बार जीती है, जबकि चेज करने वाली टीम को 15 बार जीत मिली है। पहली पारी का एवरेज स्कोर करीब 157 रन है। मतलब अगर पहले बैटिंग करते हुए किसी टीम ने 160 रन बना लिए, तो उसे बचाया जा सकता है।
इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में बारिश की आशंका भी है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, कैंडी में मैक्सिमम तापमान 29°C और मिनिमम 19°C रहने की उम्मीद है। बारिश की आशंका करीब 25% तक है। मतलब बारिश से मैच पूरी तरह रद्द होने की उम्मीद कम ही है, लेकिन बीच-बीच में बारिश से खेल में रुकावट हुई तो समीकरण बदल सकते हैं।
इंग्लैंड
फिल सॉल्ट, जॉस बटलर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जैमी ओवरटन, आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर।
पाकिस्तान
सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सईम अयूब, फखर जमान, उस्मान खान, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान तारिक और सलमान मिर्जा।
इसे भी पढ़ें- India Semi Final Alert: क्या टूट जाएगा भारत का सेमीफाइनल सपना? वेस्टइंडीज की बड़ी जीत के बाद अब सिर्फ 2 ऑप्शन!
इसे भी पढ़ें-Who Won Yesterday’s Cricket Match, WI Vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे