ऐश्वर्या से शादी पर दिए विवादित बयान से पलटे अब्दुल रज्जाक, कहा मेरी जुबान फिसल गई...

Published : Nov 15, 2023, 09:50 AM IST
Abdul-razzaq-apologized

सार

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में ऐश्वर्या राय से शादी करने को लेकर विवादित बयान दिया था। अब उसके एक दिन बाद उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया।

स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने ऐश्वर्या राय को लेकर शर्मनाक बयान दिया था और उनसे शादी करने तक की बात कह दी थी। हालांकि, जब उनकी किरकिरी हुई और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया तो अब्दुल रज्जाक ने एक वीडियो शेयर कर ऐश्वर्या राय और सभी से माफी मांगी है। आइए आपको दिखाते हैं अब्दुल रज्जाक का ये वीडियो...

 

 

अपने बयान से पलटे अब्दुल रज्जाक

अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में ट्विटर (X) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने उस बयान को लेकर सभी से माफी मांगते नजर आ रहे हैं जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर घटिया टिप्पणी की थी। इस वीडियो में अब्दुल रज्जाक ने कहा कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रिकेट की बात हो रही थी, कोचिंग की बात हो रही थी और इंटेंशन की बात की जा रही थी, लेकिन मेरी जुबान फिसल गई और मुझे उदाहरण कोई और देना था मगर मेरे मुंह से ऐश्वर्या जी का नाम निकल गया। मैं माफी मांगता हूं। ये मेरी इंटेंशन नहीं थी। मुझे मिसाल कोई और देनी थी मगर मेरे मुंह से यह निकल गया, मैं माफी मांगता हूं। सोशल मीडिया पर अब्दुल रज्जाक का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इस वीडियो को अब तक देख चुके हैं।

 

 

ऐश्वर्या से शादी को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

अब जरा इस वीडियो पर नजर डालिए, यह वीडियो उसी प्रेस कांफ्रेंस के दौरान का है जिसमें पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक के साथ ही शाहिद अफरीदी और उमर गुल जैसे पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी मौजूद थे। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अब्दुल रज्जाक ने कमेंट करते हुए कहा था कि आप सोचते हैं कि मैं अच्छे संस्कारी और गुणी बच्चों के लिए ऐश्वर्या राय से शादी करूंगा तो ऐसा कभी नहीं हो सकता है। इसके लिए आपको पहले अपने इरादे ठीक करने होंगे। रज्जाक के इस बयान को सुनकर पूर्व क्रिकेटर उमर गुल औएर शाहिद अफरीदी जोर-जोर से ताली बजाकर हंसने लगे थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन सभी क्रिकेटर्स की खूब किरकिरी हुई थी।

और पढ़ें- ऐश्वर्या राय को लेकर किए गए पाकिस्तानी क्रिकेटर के शर्मनाक कमेंट पर हंसते दिखें अन्य प्लेयर्स, वायरल हुए कॉन्ट्रोवर्शियल वीडियो

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 27 April, 2026: Who Won Yesterday's IPL Match RCB vs DC, जानें 39वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स