IND vs SL: 48 साल के क्रिकेट विश्वकप इतिहास में 1st TIME बुमराह ने किया हैरतअंगेज करिश्मा

Published : Nov 02, 2023, 11:10 PM ISTUpdated : Nov 02, 2023, 11:41 PM IST
Jasprit Bumrah

सार

भारत बनाम श्रीलंका (India vs Sri Lanka) मैच में भारत ने 302 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। यह क्रिकेट विश्वकप 2023 (ODI World Cup) ही नहीं बल्कि वनडे वर्ल्डकप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। 

Jasprit Bumrah vs Sri Lanka. वनडे वर्ल्डकप 2023 (ODI World Cup) में भारत बनाम श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच गजब का और ऐतिहासिक मैच खेला गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 357 रन बनाए और गेंदबाजी करते समय श्रीलंका को 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने श्रीलंका को 302 रनों के सबसे बड़े मार्जिन से हरा दिया। इसमें भारतीय पेसर्स ने 9 विकेट लिए हैं। मोहम्मद शमी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया है।

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ पहला ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah first wicket) ने पहली ही गेंद पर श्रीलंका के पथुम निसांका को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। श्रीलंका ने डीआरएस का सहारा लिया रिव्यू किया गया लेकिन बुमराह का निशाना अचूक निकला। इस विकेट के साथ ही बुमराह क्रिकेट वर्ल्डकप के 48 वर्षों के इतिहास में पहले गेंदबाज बन गए हैं जिसने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया है। अभी तक कोई भी भारतीय गेंदबाज यह नहीं कर पाया था।

 

 

 

 

IND vs SL: भारतीय पेसर्स का रहा जलवा

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों (Md Shami, Sirja, Bumrah) ने कमाल का प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी ने 5 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 5 ओवर में सिर्फ 8 रन खर्च किए और 1 विकेट हासिल किया। मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर गेंदबाजी की और 2 मेडन 16 रनों के साथ 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को आउट किया। तीनों तेज गेंदबाजों ने आपस में 9 विकेट बांटे। वहीं रविंद्र जडेजा ने भी 1 विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें

IND vs SL: इन 10 गलतियों की वजह से श्रीलंका की भयंकर हार, भारतीय शेरों ने धो डाला…

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL