ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ाएगा ये ऑलराउंडर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर का है बेटा

Published : Aug 31, 2024, 05:34 PM IST
sumit dravid

सार

समित द्रविड़ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अंडर-19 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। समित ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी पहली सीनियर पुरुष टी-20 टूर्नामेंट महाराजा टी-20 ट्रॉफी खेली है।

खेल समाचार। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अंडर 19 सीरीज में 'जूनियर द्रविड़' को टीम में शामिल कर लिया गया है। बेटे समित द्रविड़ के सेलेक्शन से पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ काफी खुश नजर आ रहे हैं। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 सीरीज खेलने के लिए भारत आ रही है। भारत के साथ उसके तीन वनडे मैच के साथ 2 चारदिवसीय मैच होने हैं। 21 सितंबर को दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला होगा। तीनों वनडे मैच पुडुचेरी में खेले जाएंगे जबकि फॉर डे मैच चेन्नई में आयोजित होंगे।

गेंद और बल्ले दोनों से करते हैं कमाल
राहुल द्रविड़ की गिनती भारत के बेहतरीन दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। हालांकि उन्होंने कभी गेंदबाजी में हाथ नहीं आजमाया लेकिन समित गेंद और बल्ले दोनों से ही कमाल दिखाते हैं। वह बेहतरीन ऑलराउंडर होने के साथ बढ़िया फील्डर भी हैें। समित ने हाल ही में कर्नाटक में अपनी पहली सीनियर पुरुष टी-20 टूर्नामेंट  महाराजा टी-20 ट्रॉफी खेली है। वह मैसूर वॉरियर्स टीम का हिस्सा भी रहे हैं। उन्हें 50 हजार रुपये की कीमत में खरीदा गया है। 

पढ़ें कोहली-रोहित बायोपिकः ये 2 सुपरस्टार निभा सकते हैं परफेक्ट किरदार

कूच बिहार ट्रॉफी में समित ने दिखाया था कमाल
राहुल द्रविड़ के पुत्र समित ने इस साल की शुरुआत में आयोजित कर्नाटक में कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया था। यह अंडर-19 क्रिकेटरों के लिए चार दिवसीय फार्मेट का टूर्नामेंट था। उन्होंने आठ मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बल्ले से 362 रन जोड़ने के साथ 16 विकेट भी चटकाए। जम्मू के खिलाफ समित ने बेहतरीन 98 रन की पारी खेली थी। मुंबई के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में भी जूनियर द्रविड़ ने दो विकेट हासिल किए थे। इस सीरीज के बाद समित का नाम सुर्खियों में आया और चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी।

वनडे सीरीज के लिए अंडर-19 टीम: मोहम्मद अमान (कप्तान), साहिल पारख, कार्तिकेय केपी,  किरण चोरमाले, रुद्र पटेल, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युधाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राजावत, मोहम्मद एनान।.

फोर डे मैचों के लिए टीम: सोहम पटवर्धन (कप्तान) नित्या पंड्या, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा,  कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), समर्थ एन, आदित्य रावत, चेतन शर्मा, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान।

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?