Zimbabwe क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन, 49 की उम्र में कैंसर से हार गए

Published : Sep 03, 2023, 01:58 PM ISTUpdated : Sep 03, 2023, 02:12 PM IST
heath streak

सार

जिम्बाबवे टीम के पूर्व कप्तान हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है। 49 वर्ष की आयु में हीथ स्ट्रीक के निधन से क्रिकेट जगत में दुख की लहर पैदा हो गई है। स्ट्रीक की पत्नी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी है। 

Heath Streak Death. जिम्बाबवे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सफल तेज गेंदबाजों में शुमार रहे हीथ स्ट्रीक अब इस दुनिया में नहीं रहे। काफी लंबे समय से वे कैंसर की बीमीर की जंग लड़ रहे थे और अंत में 49 साल की उम्र में हीथ स्ट्रीक का निधन हो गया है। उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर हीथ स्ट्रीक के मौत की जानकारी शेयर की है।

वाइफ नादीन ने दी निधन की जानकारी

हीथ स्ट्रीक की वाइफ नादीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि रविवार 3 सिंतंबर 2023 को सुबह के शुरूआती घंटों में मेरी लाइफ के सबसे प्यारे और मेरे दो खूबसूरत बच्चों के पिता को एंजेल्स द्वारा मेरे घर से ले जाया गया। यह वही घर है, जहां वे जिंदगी के आखिरी पल अपनी फैमिली के साथ बिताना चाहते थे।

 

 

पहले आई थी झूठी खबर

इससे पहले बीते 23 अगस्त को भी हीथ स्ट्रीक के निधन की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई और खुद हीथ स्ट्रीक ने सामने आकर इसका खंडन किया था। उन्होंने ऐसी अफवाहों पर नाराजगी भी व्यक्त की थी। जानकारी के लिए बता दें कि जिम्बाबवे के पूर्व कप्तान काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और आखिरी वक्त में उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो गया था।

कैसा था हीथ स्ट्रीक का करियर

जिम्बाबवे के पूर्व कप्तान ने साल 2005 में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उन्होंने जिम्बाबवे के लिए कुल 65 टेस्ट मैच खेले और 216 विकेट चटकाए। स्ट्रीक ने अपने करियर में कुल 7 बार 5 विकेट लेने का करिश्मा किया था। उन्होंने कुल 189 वनडे मैचों में 239 विकेट चटकाए थे।

यह भी पढ़ें

'बड़े टूर्नामेंट के लिए नाम नहीं फॉर्म जरूरी'...जानें सीनियर्स पर क्यों भड़के गौतम गंभीर

 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर फ्री में कैसे देखें मैच? जानें पूरा तरीका
IND vs NZ Weather Report: दूसरे वनडे पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या फिर लागू होगा DLS नियम?