
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Live Streaming: IPL 2026 में आज का दूसरा मुकाबला शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। एक तरफ शुभमन गिल के गुजरात टाइटंस और दूसरी तरफ रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स की टीम है। दोनों तरफ धाकड़ बल्लेबाज हैं, जिससे चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब आप बाहर हों, ऑफिस में हों या घर पर टीवी न हो, तो फ्री में हाई-क्वालिटी मैच कैसे देखें? टेंशन न लें, यहां जानिए सबसे आसान तरीका...
किसके बीच- गुजरात टाइटंस (GT) vs राजस्थान रॉयल्स (RR)
समय- शाम 7:30 बजे से शुरू
टॉस- 7:00 बजे
मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
अगर आप अपने स्मार्टफोन पर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर देख सकते हैं। अगर आपके पास ऐप नहीं है, तो प्ले-स्टोर या ऐप-स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको कोई भारी-भरकम सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है। आप फ्री में मैच देख सकते हैं। अगर आपके पास अच्छा इंटरनेट कनेक्शन है, तो आप सेटिंग में जाकर 'Ultra HD/4K' सिलेक्ट करें। आपको फुल एचडी मैच देखने को मिल सकता है।
अगर आप फैमिली के साथ टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। यहां आप अलग-अलग भाषाओं (हिंदी, इंग्लिश, तमिल) में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं।