Watch Video: इमोशनल पोस्ट में दिखी धोनी-रैना की बांडिंग, कही यह दिल छू लेने वाली बात...

Published : Jul 07, 2023, 10:19 AM IST
dhoni raina

सार

महेंद्र सिंह धोनी के 42वें जन्मदिन (MS Dhoni 42nd Birthday) पर उनके जिगरी दोस्त भी बधाईयां दे रहे हैं। धोनी के बेहद करीबी सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करके कैप्टन कूल को विश किया है।

Happy Birthday Dhoni. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2023 को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी को अपना लीडर, अच्छा दोस्त और बड़ा भाई बताया है। सुरेश रैना ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है और अपने सबसे अच्छे दोस्त को दिली मुबारकबाद दी है।

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन को विश करने वाले सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। उनके चाहने वाले दोस्त और फैंस ट्वीटर पर धोनी को शुभकामनाएं दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की दोस्ती के बारे में सभी लोग जानते हैं। रैना ने भी इस खास दिन को और भी स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रैना और धोनी की जोड़ी सिर्फ टीम इंडिया में ही नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स में देखने को मिली और लगातार कई सालों तक रैना सीएसके टीम के अभिन्न अंग रहे। यही वजह है कि धोनी और रैना के बीच की दोस्ती बेहद खास है।

 

 

सुरेश रैना ने धोनी को जन्मदिन विश किया

सुरेश रैना ने ट्वीटर पर लिखा कि हैप्पी बर्थडे माइ बिग ब्रदर। सुरेश रैना ने लिखा कि पिच शेयर करने से लेकर अपने सपने साझा करने तक, हमने जो बंधन बनाया है वह अटूट है। एक लीडर और दोस्त दोनों के रुप में आपकी ताकत मेरा मार्गदर्शक रही है। आने वाला वर्ष आपके लिए खुशी, सफलता और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। चमकते रहो, नेतृत्व करते रहो और अपना जादू फैलाते रहो।

यूजर्स बोले थाला और चिन्ना थाला की गजब बांडिंग

ट्वीटर पर सुरेश रैना की पोस्ट पर धोनी के दिवाने भी शानदार तरीके से कमेंट कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के एक सपोर्टर ने लिखा कि थाला और चिन्ना थाला के बीच शानदार बांडिंग है। दूसरे यूजर ने लिखा कि हमारा बांड अनब्रेकेबल है। ट्वीटर यूजर ने लिखा कि धोनी को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें

HBD MS Dhoni: पहले और अंतिम वनडे में रनआउट, वर्ल्डकप में खाई सिर्फ खिचड़ी- जानें धोनी से जुड़े 10 रोचक फैक्ट्स

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
Shikhar Dhawan Divorce Case: शिखर धवन की बड़ी जीत, पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी को तगड़ा झटका