HBD MS Dhoni: पहले और अंतिम वनडे में रनआउट, वर्ल्डकप में खाई सिर्फ खिचड़ी- जानें धोनी से जुड़े 10 रोचक फैक्ट्स

Published : Jul 07, 2023, 09:16 AM IST
video-of-MS-Dhoni-giving-his-security-guard-lift-on-his-bike

सार

क्रिकेट के बेताज बादशाह और टीम इंडिया को दो विश्वकप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 7 जुलाई 2023 को अपना 42वां जन्मदिन (Dhoni's 42nd Birthday) मना रहे हैं। 

HBD MS Dhoni. भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी 42 साल के हो गए हैं। 7 जुलाई 2023 को कैप्टन कूल अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, धोनी के चाहने वाले उन्हें लगातार बधाईयां दे रहे हैं। धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों में गिने जाते हैं और टीम इंडिया को दो बार वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं। इतना ही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में 5 बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं। आइए जानते हैं धोनी के बारे में 10 रोचक फैक्ट्स क्या हैं?

  1. महेंद्र सिंह धोनी भले ही सफल क्रिकेट और कप्तान हैं लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि उनका पहला प्यार फुटबाल था। वे स्कूल के दिनों में गोलकीपिंग किया करते थे। यह टेक्निक उन्होंने विकेट कीपिंग में भी अपनाई।
  2. अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद कई खिलाड़ी इंडिया में पहुंचे लेकिन महेंद्र सिंह धोनी का चयन अंडर-19 के लिए नहीं हो पाया था। लेकिन वे क्रिकेट के प्रति अपने जूनून से टीम के सबसे सफल कप्तान बने।
  3. टीम इंडिया के साथी खिलाड़ी बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2011 के दौरान सिर्फ खिचड़ी खाई थी। कई खिलाड़ी पूछते कि यह अंधविश्वास तो नहीं। इस पर धोनी का जवाब होता टीम जीत रही है।
  4. महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स का बड़ा शौक है। उनके पास दुनिया की सबसे महंगी बाइक से लेकर पुराने मॉडल तक की कई शानदार बाइक्स हैं। वे अक्सर बाइक राइड करते दिख जाते हैं।
  5. इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद महेंद्र सिंह धोनी खेती कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें ट्रैक्टर चलाते भी देखा गया। वे कई जगहों पर फार्मिंग करते हैं और नई तकनीक अपनाते हैं।
  6. धोनी के उनके ट्रेडमार्क हेलीकॉप्टर शॉट के लिए भी जाना जाता है। बाद में कई खिलाड़ियों ने धोनी के इस शॉट की कॉपी की है लेकिन जितना परफेक्ट वे हेलीकॉप्टर शॉट मारते हैं, शायद ही कोई दूसरा कर सकता है।
  7. धोनी को इंडियन आर्मी में मानद कर्नल पद का सम्मान मिल चुका है। कपिल देव के बाद ऐसा सम्मान पाने वाले वे दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। 2011 में उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई।
  8. धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी सिंह से शादी की। यह शादी बेहद सामान्य और मीडिया की लाइम लाइट से दूर हुई। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम जीवा है।
  9. महेंद्र सिंह धोनी को साल 2008 में और 2009 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है। 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2018 में धोनी को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  10. धोनी ने साल 2004 में करियर की शुरूआत बांग्लादेश के खिलाफ की थी और 2019 में अंतिम वनडे खेला। मजे की बात है कि पहले और अंतिम वनडे में धोनी रनआउट हुए थे।

यह भी पढ़ें

42 की उम्र में इतने फिट कैसे दिखते हैं धोनी, जानें कैप्टन कूल का डाइट प्लान

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, संडे को हारते ही बाहर होगी ये टीम!
Who Won Yesterday’s IPL Match, GT vs KKR: कल का मैच कौन जीता, ईडन गार्डन्स में लगे 21 छक्के, देखें Highlights