ना धोनी-कोहली, ना विराट यह है भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर,‌ वडोदरा के रह चुके हैं राजा

Published : Jul 06, 2023, 01:58 PM ISTUpdated : Jul 06, 2023, 02:01 PM IST
Samarjitsinh-Gaekwad-is-the-richest-Indian-cricketer

सार

Samarjitsinh Gaekwad Indian cricketer: भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे अमीर खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी का नाम लिया जाता है। लेकिन हम आपको बताते हैं असल में भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर कौैन है?

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हाल ही में 1000 करोड़ की संपत्ति से ज्यादा के मालिक बन चुके हैं। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर और एम एस धोनी की संपत्ति भी हजार करोड़ से ज्यादा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के एक खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति 1-2 हजार करोड़ नहीं बल्कि 20000 करोड़ रुपए है। आइए आज हम आपको मिलवाते हैं भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर से, यह ना ही धोनी है,  ना कोहली है, ना रोहित शर्मा है, ना युवराज सिंह है और ना ही सुनील गावस्कर है बल्कि कोई और है...

कौन है समरजीतसिंह गायकवाड़

समरजीतसिंह गायकवाड़ का जन्म 25 अप्रैल 1967 में हुआ था। वह बड़ौदा के राजा रणजीतसिंह गायकवाड और शुभांगिनी राजे के इकलौते बेटे हैं और हजारों करोड़ की संपत्ति के इकलौते वारिस भी। इतना ही नहीं समरजीतसिंह गायकवाड एक पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने 1987 से लेकर 1989 तक गुजरात की घरेलू टीम बड़ौदा के लिए क्रिकेट खेला। उन्होंने बड़ोदरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था। समरजीत सिंह समरजीत सिंह गायकवाड़ गुजरात में बड़ौदा के पूर्व राजा रह चुके हैं। उनके पिता रणजीतसिंह प्रतापसिंह गायकवाड़ की मौत के बाद उन्हें ताज पहनाया गया था।

20 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं समरजीतसिंह

रिपोर्ट्स के अनुसार, समरजीतसिंह गायकवाड़ 20 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वह लक्ष्मी विलास पैलेस के भी मालिक हैं और गुजरात, बनारस और उत्तर प्रदेश में 17 मंदिरों का संचालन भी करते हैं। उनकी शादी वांकानेर राज्य के शाही परिवार की बेटी राधिकाराजे से हुई है।

यह है भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर

भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है, जिनकी कुल संपत्ति 1250 करोड़ है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कुल संपत्ति 1040 करोड़ रुपए है और हाल ही में विराट कोहली ने भी अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया, जिसमें उनकी संपत्ति 1000 करोड़ से ज्यादा की हो गई है।

और पढ़ें- साक्षी रावत से पहले MS Dhoni पर जान छिड़कती थी ये एक्ट्रेस

PREV

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL