एक और विदेशी लड़की के साथ हार्दिक पांड्या का अफेयर? PHOTO VIRAL

Published : Aug 16, 2024, 04:11 PM IST
एक और विदेशी लड़की के साथ हार्दिक पांड्या का अफेयर? PHOTO VIRAL

सार

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब ब्रिटिश गायिका जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं, ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं। इस बारे में रिपोर्ट यहां पढ़ें।

हार्दिक पांड्या आखिर हैं कहाँ.. श्रीलंका वनडे सीरीज क्यों नहीं खेली.. वो ग्रीस घूमने गए हैं ये तो सबको पता है.. लेकिन वो अकेले नहीं गए हैं. अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ गए हैं. कौन है वो, ये आप खुद ही देख लीजिए.

विदेशी लड़कियों के पीछे पड़े हैं हार्दिक..!

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप के बाद आराम पर चले गए थे.. श्रीलंका टी20 सीरीज खेलकर वनडे सीरीज से किनारा कर लिया था. निजी कारण बताकर एकदिवसीय श्रृंखला नहीं खेली थी. वनडे सीरीज खेलने की बजाय पांड्या कहाँ गए थे. ग्रीस. क्यों पता है..? अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ डेटिंग करने. नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद अब हार्दिक किसी और को डेट कर रहे हैं, ऐसी खबरें जोरों पर हैं. ऑलराउंडर अब ब्रिटिश गायिका जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे हैं, ऐसी अटकलें शुरू हो गई हैं. इस अटकलों की वजह है ये वीडियो.

एक ही होटल में पांड्या-जैस्मीन

हाल ही में ग्रीस घूमने गए हार्दिक पांड्या ने वहां का एक वीडियो तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था. इससे पांच दिन पहले जैस्मीन ने भी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. दोनों के वीडियो और फोटो का बैकग्राउंड एक जैसा था. स्विमिंग पूल, समंदर, पत्थरों का ढेर.

खास बात ये है कि इंस्टाग्राम पर दोनों एक-दूसरे को फॉलो करते हैं. पांड्या द्वारा शेयर किए गए वीडियो को जैस्मीन ने लाइक किया था. इससे ये तो पक्का हो गया कि दोनों एक ही जगह पर थे. इंस्टाग्राम पर जैस्मीन वालिया द्वारा शेयर की गई तस्वीरों पर फैन्स ने कमेंट किए हैं. एक फैन ने कमेंट किया, हार्दिक पांड्या और आप साथ हैं. ग्रीस में नई चिड़िया मजे कर रही है, तो वहीं एक अन्य फैन ने पूछा है कि पांड्या कहां हैं.

आईपीएल के दौरान ही डेटिंग कर रहे थे पांड्या

इस बार आईपीएल के दौरान ही हार्दिक-जैस्मीन डेटिंग कर रहे थे, ऐसी चर्चा अब सामने आ रही है. मुंबई में हुए सीएसके-मुंबई मैच देखने जैस्मीन वालिया गई थीं, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. इतना ही नहीं पांड्या जब श्रीलंका टी20 सीरीज खेलने कोलंबो गए थे तब जैस्मीन भी श्रीलंका में ही थीं. 27 जुलाई को जैस्मीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया था कि वो श्रीलंका में हैं.

  
4 अगस्त को जैस्मीन वालिया ने पोस्ट कर बताया था कि वो श्रीलंका से सीधे ग्रीस के लिए रवाना हो गई हैं. इससे साफ है कि जैस्मीन वालिया के साथ ही पांड्या ने भी सफर किया है. फिलहाल दोनों ग्रीस में हैं. इसके साथ ही ये भी चर्चा शुरू हो गई है कि नताशा से ब्रेकअप से पहले ही पांड्या जैस्मीन वालिया को डेट कर रहे थे. इसी डेटिंग की वजह से पांड्या ने नताशा से तलाक लिया है, ऐसा कहा जा रहा है.

कौन हैं जैस्मीन वालिया..?

जैस्मीन वालिया एक ब्रिटिश गायिका हैं. उन्होंने संगीत के दम पर खूब नाम कमाया है. इंग्लैंड के एसेक्स में भारतीय मूल के माता-पिता के घर जन्मीं जैस्मीन ने सबसे पहले ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज 'द ओनली वे इज एसेक्स' में हिस्सा लेकर सबका ध्यान खींचा था. 2014 में उन्होंने अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया था. इसमें वो कवर और पॉपुलर गाने गाती थीं. ओली ग्रीन, इंटेंस-टी और जॅक नाइट के साथ मिलकर उन्होंने कई गाने रिलीज किए हैं 

PREV

Recommended Stories

Shreyas Iyer: 'असंभव' शब्द से मुझे नफरत है, आलोचकों की उसी बात ने मुझे बदल दिया
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 28 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल